क्रिकेट

'इससे हमारे लेवल का पता चलता है', वेस्टइंडीज के T20 WC से बाहर होने पर दुखी पोलार्ड, बोर्ड को लिया आड़े हाथ

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 09:24 AM IST

Kieron Pollard on West Indies exit: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। वेस्टइंडीज क्वालीफाइंग स्टेज से ही बाहर हो गई। विंडीज के प्रदर्शन पर पूर्व कप्तान कीरोन पोलार्ड ने निराशा जाहिर की है।

Image

कीरोन पोलार्ड

निकोलस पूरन की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज का टी20 विश्व कप 2022 में अभियान क्वालीफाइंग स्टेज में ही समाप्त हो गया। वेस्टइंडीज को स्कॉटलैंड ने 42 रन और आयरलैंड ने 9 विकेट से मात दी, जिससे टीम सुपर-12 राउंड में नहीं पहुंच पाई। वेस्टइंडीज को पहले दौर में एकमात्र जीत जिंबाब्वे के खिलफ मिली। कैरेबियाई टीम के टूर्नामेंट से बाहर होने पर पूर्व कप्तान कीरोन पोलार्ड हैरान और दुखी हैं। पोलार्ड ने निराशा जाहिर करते हुए अपने बोर्ड को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि इससे क्रिकेट में हमारे लेवल का पता चलता है।

पोलार्ड ने त्रिनिदाद स्थित रेडियो स्टेशन i95.5 एफएम से कहा, 'थोड़ा हैरान हूं। ईमानदारी से कहूं तो (वेस्टइंडीज) हम अन्य टीमों के खिलाफ लाइन को पार नहीं कर पाए। इससे क्रिकेट में हमारे लेवल का पता चलता है। यह बताता है कि इस समय हमारा क्रिकेट कहां खड़ा है। मुझे यह महसूस होता है। खासकर मुझे खिलाड़ियों के लिए ज्यादा एहसास होता है, क्योंकि उन्हें ही आलोचना का सामना करना पड़ेगा।। सारी गलती उनकी नहीं है।'

पोलार्ड ने कहा, 'हमारा युवा कप्तान है। हमारे पास युवा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में कुछ ही मैच खेले हैं और फिर वे विश्व कप खेलने चले गए। जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मेरे चेहरे पर स्माइल आ जाती है। क्योंकि मुझे कुछ चीजें याद हैं जो पिछले साल इस समय के आसपास कही गई थीं। तब कुछ खिलाड़ियों का चयन नहीं किया गया था।'

वेस्टइंडीज क्रिकेट टी20 विश्व कप 2021 में हार के बाद से कई बदलावों से गुजरा है। बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया कि वे दिग्गजों से दूरी बनाएंगे और नई टैलेंट पर फोकस करेंगे। हालांकि, पोलार्ड की राय है कि ऐसा करना गलत था और टीम को बेहतर संतुलन की जरूरत थी।

पोलार्ड ने कहा, 'मुझे इन लोगों को सिर्फ याद दिलाना था कि विश्व कप 2021 में हम गए तो एक और द्विपक्षीय श्रृंखला (न्यूजीलैंड में) भी थी। और अब कुछ खिलाड़ियों को सीधे विश्व कप में खेलने का मौका मिला। ऐसे में देखिए कि क्या हुआ है। इसमें उनकी कोई गलती नहीं है।'

पूर्व कप्तान ने कहा, 'लेकिन जब हमने उनका बचाव करने की कोशिश की और लोगों को (2021 में) समझाने की कोशिश की तो वे इसके लिए तैयार नहीं थे। हमारी आलोचना की गई। ऐसी बहुत सी अपमानजनक बातें थीं जो कही गईं। आज वेस्टइंडीज क्रिकेट और हम सभी के लिए दुखद दिन है।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article