क्रिकेट

प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान बने साउथ अफ्रीका के स्टार स्पिनर केशव महाराज

साउथ अफ्रीका के स्टार स्पिनर केशव महाराज को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें प्रिटोरिया कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है। बतौर कप्तान प्रिटोरिया कैपिटल्स में वह राइली रोसो की जगह लेंगे।

Image

केशव महाराज (साभार-ICC)

साउथ अफ्रीका 20 लीग के चौथे सीजन से पहले प्रिटोरिया कैपिटल्स ने दिग्गज स्पिनर केशव महाराज को अपना कप्तान बनाया है। फ्रेंचाइजी ने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी। केशव महाराज ने बतौर कप्तान प्रिटोरिया कैपिटल्स में राइली रोसो की जगह लेंगे। पिछले सीजन महाराज ने डरबन सुपर जायंट्स की कप्तानी की थी। फ्रेंचाइजी ने एक विज्ञप्ति में कहा, केशव महाराज की मौजूदगी नए सीजन में टीम में एक मजबूत संतुलन देगी। केशव महाराज का नाम दक्षिण अफ्रीका के बड़े खिलाड़ियों में शुमार है। वह तीनों फॉर्मेट खेलते हैं और राष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं।

फ्रेंचाइजी के 'एक्स' प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए वीडियो में केशव महाराज ने कहा, "कप्तान नियुक्त किए जाने पर मैं प्रिटोरिया कैपिटल्स को धन्यवाद देता हूं। हमारे पास बहुत अच्छी टीम है। डेवाल्ड ब्रेविस, लुंगी एंगिडी, शर्फेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, आंद्रे रसेल, शाई होप जैसे बेहतरीन खिलाड़ी हमारे पास हैं। इनके पास बेहतरीन खेल के साथ नेतृत्व का भी अनुभव है, जो टीम के काम आएगा।"

उन्होंने कहा, "हमारा थिंक टैंक भी बेहद ऊर्जावान है। इसमें शॉन पोलॉक और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज क्रिकेटर शामिल हैं। मैं इनका फैन बॉय रहा हूं। इसलिए अगले सीजन में इनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।" बाएं हाथ के प्रभावी स्पिनर केशव महाराज पिछले तीन सीजन डरबन सुपर जायंट्स का हिस्सा थे। 2023 से लेकर 2025 के बीच उन्होंने 33 मैचों में 27 विकेट लिए। महाराज ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 40 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान 38 विकेट उन्होंने लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्पेल 27 रन देकर 3 विकेट है। महाराज निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। साउथ अफ्रीका टी20 लीग का चौथा सीजन 26 दिसंबर 2025 से 25 जनवरी 2026 तक खेला जाएगा। प्रिटोरिया कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत 27 दिसंबर को जोबर्ग सुपर किंग्स के साथ करेगी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article