क्रिकेट

कपिल देव ने बताया क्यों लगातार बढ़ रही है चोटिल खिलाड़ियों की संख्या

टीम इंडिया के साल 1983 में टीम इंडिया को विश्व कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव ने चोटिल खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या पर चिंता जाहिर करते हुए इसकी वजह बताई है।

Image

कपिल देव (साभार PTI)

कोलकाता: विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने भारतीय क्रिकेटरों के चोटिल होने की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए इसकी वजह व्यस्त कैलेंडर को बताया जिसमें खिलाड़ी साल में करीब दस महीने तक खेलते हैं। बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी इन दिनों खिलाड़ियों के रिहैबिलिटेशन का केंद्र बन गया है जहां खिलाड़ी अभ्यास से ज्यादा समय रिकवरी में बिता रहे हैं।

इस वजह से खिलाड़ी हो रहे हैं चोटिल

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस कड़ी में ताजा नाम बन गए हैं जिन्हें कमर की चोट के कारण सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट से बाहर रहना पड़ा। चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये प्रारंभिक टीम में शामिल होने के बावजूद बुमराह अंतिम टीम से बाहर हो गए। मोहम्मद शमी 14 महीने तक चोट के कारण बाहर रहे। 1983 विश्व कप विजेता कपिल ने यहां टाटा स्टील गोल्फ पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहा,'मुझे चिंता यही है कि वे साल में दस महीने खेल रहे हैं।'

टीम के तौर पर खेलेंगे तो जरूर जीतेंगे चैंपियंस ट्रॉफी

यह पूछने पर कि क्या चैम्पियंस ट्रॉफी में बुमराह की कमी खलेगी, कपिल ने खिलाड़ियों से चोटिल खिलाड़ियों पर निर्भर रहने की बजाय एक दूसरे का सहयोग करने पर फोकस रखने के लिये कहा। उन्होंने कहा,'उसके बारे में बात क्यो करना जो टीम में नहीं है । यह टीम का खेल है और टीम को जीतना है , व्यक्तियों को नहीं । यह बैडमिंटन, टेनिस या गोल्फ नहीं है । हम चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम खेल में भाग ले रहे हैं । अगर हम टीम के तौर पर खेलेंगे तो जरूर जीतेंगे। आप कभी नहीं चाहते कि आपके मुख्य खिलाड़ी चोटिल हों लेकिन अगर ऐसा होता है तो कुछ कर नहीं सकते। भारतीय टीम को शुभकामनायें।'

अविश्वसनीय है युवाओं का आत्मविश्वास

भारत को पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश से खेलना है। कपिल ने कहा कि भारतीय क्रिकेट में उदीयमान प्रतिभाओं को देखकर वह काफी रोमांचित हैं। उन्होंने कहा,'जब आप युवाओं को देखते हैं तो उनका आत्मविश्वास अविश्वसनीय है। हम जब इस उम्र के थे तो हममे इतना आत्मविश्वास नहीं था। उन्हें मेरी शुभकामनायें।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article