क्रिकेट

Kane Williamson, PAK vs NZ: केन विलियमसन ने रचा इतिहास, बनाई जोरदार डबल सेंचुरी

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 29, 2022, 03:26 PM IST

Kane Williamson double century, Pakistan vs New Zealand 1st Test: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने इतिहास रच दिया। विलियमसन ने शानदार दोहरा शतक जड़ते हुए पाकिस्तान को बैकफुट पर ढेकला।

Image

केन विलियमसन ने जड़ा दोहरा शतक (ICC)

Photo : Twitter

Pakistan (PAK) vs New Zealand (NZ) 1st Test: कराची में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट पर 612 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और पारी घोषित की। इस पारी के दौरान कप्तानी छोड़ने के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे केन विलियमसन (Kane Williamson) ने ऐतिहासिक पारी को अंजाम दिया। विलियमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ दिया।

केन विलियमसन ने कराची टेस्ट के तीसरे दिन बुधवार को अपना 25वां टेस्ट शतक पूरा किया था। उसके बाद भी उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और गुरुवार को डबल सेंचुरी बना दी। केन विलियमसन ने 395 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा किया। उन्होंने नाबाद 200 रनों की पारी खेली जिसमें 21 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। ये केन विलियमसन के टेस्ट करियर का पांचवां दोहरा शतक साबित हुआ।

घर के बाहर पहला दोहरा शतक

न्यूजीलैंड के इस पूर्व कप्तान ने अपना पिछला दोहरा शतक जनवरी 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ ही जड़ा था। उस दौरान उन्होंने अपना 24वां टेस्ट शतक बनाया था और इस बार उन्होंने अपना 25वां टेस्ट शतक पूरा करते हुए उसे दोहरे शतक में तब्दील किया। अब तक जड़े उनके चारों दोहरे शतक न्यूजीलैंड में आए थे। पहली बार उन्होंने घर से बाहर डबल सेंचुरी जड़ी है।

केन विलियमसन के टेस्ट में दोहरे शतक

1. श्रीलंका के खिलाफ (जनवरी 2015, वेलिंग्टन) - नाबाद 242 रन

2. बांग्लादेश के खिलाफ (फरवरी 2019, हैमिल्टन) - नाबाद 200 रन

3. वेस्टइंडीज के खिलाफ (दिसंबर 2020, हैमिल्टन) - 251 रन

4. पाकिस्तान के खिलाफ (जनवरी 2021, क्राइस्टचर्च) - 238 रन

5. पाकिस्तान के खिलाफ (दिसंबर 2022, कराची) - नाबाद 200 रन

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article