क्रिकेट

NZ vs ENG: इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी की हुई टीम में वापसी

Kane Williamson in, Ajaz Patel Out, NZ vs ENG Test Series: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। इसको लेकर न्यूजीलैंड टीम का ऐलान हुआ। टीम में भारत के खिलाफ घातक गेंदबाजी करने वाले एजाज पटेल को शामिल नहीं किया गया है, जबकि लंबे समय से बाहर चल रहे स्टार बल्लेबाज केन विलियम्सन की वापसी हुई है।

Image

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटो- ICC)

Kane Williamson in, Ajaz Patel Out, NZ vs ENG Test Series: भारत के खिलाफ इस महीने के शुरू में तीसरे टेस्ट में 11 विकेट लेकर न्यूजीलैंड के ऐतिहासिक क्लीन स्वीप में अहम भूमिका निभाने वाले स्पिनर एजाज पटेल को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया है। पटेल ने भारत के खिलाफ मुंबई में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में 160 रन देकर 11 विकेट लिए जिससे न्यूजीलैंड ने यह मैच 26 रन से जीता। वह तीन या इससे अधिक टेस्ट मैच की सीरीज में भारत का उसकी धरती पर सूपड़ा साफ करने वाली पहली टीम बन गई।

न्यूजीलैंड के चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए शुक्रवार को 14 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें पटेल को जगह नहीं दी गई है। भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 157 रन देकर 13 विकेट लेने वाले मिशेल सेंटनर टीम में शामिल एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर हैं, हालांकि वह केवल दूसरे और तीसरे टेस्ट में ही खेलेंगे।

चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाने वाले स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन की टीम में वापसी हुई है लेकिन टॉम लैथम की कप्तानी बरकरार रखी गई है। टीम में नाथन हैरिस के रूप में नया चेहरा भी शामिल है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च में 28 नवंबर से शुरू होगा। दूसरा टेस्ट छह दिसंबर से वेलिंगटन में और तीसरा टेस्ट 14 दिसंबर से हैमिल्टन में खेला जाएगा।

इस प्रकार है कार्यक्रम

  • पहला टेस्ट: 28 नवंबर - 2 दिसंबर, हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च
  • दूसरा टेस्ट: 6-10 दिसंबर, बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन
  • तीसरा टेस्ट: 14-18 दिसंबर, सेडन पार्क, हैमिल्टन

टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम इस प्रकार

टॉम लाथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, विल ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, नाथन स्मिथ, टिम साउदी, केन विलियमसन और विल यंग।

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article