कराची: न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान केन विलियमसन पाकिस्तान के सबसे बड़े फॉर्मेट में सबसे बड़े दुश्मन बनकर उभरे हैं। गुरुवार को उन्होंने कराची में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट में नाबाद दोहरा शतक जड़ दिया और अपनी टीम को पहली पारी में 174 रन की बढ़त दिला दी। पाकिस्तान के 438 रन के जवाब में न्यूजीलैंड ने चौथे दिन अपनी पारी 9 विकेट पर 612 रन बनाकर घोषित की। विलियमसन 200*(395) रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 21 चौके और एक छक्का जड़ा।
क्रिकेट
पाकिस्तान के सबसे बड़े दुश्मन बने केन विलियमसन, होश उड़ा देंगे ये आंकड़े
- Authored by: नवीन चौहान
- Updated Dec 29, 2022, 04:01 PM IST
