क्रिकेट

मैं उसे टीम के करीब भी नहीं आने दूंगा, बांग्लादेश के खिलाफ हार पर भड़के कामरान अकमल

PAK vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान को मिली हार के बाद शान मसूद की टीम निशाने पर है। विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने सैम अयूब की आलोचना की है। उन्होंने उनके आउट होने के तरीके पर सवाल उठाया है।

Image

कामरान अकमल (साभार-PCB)

PAK vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ घर पर सीरीज गंवाने के बाद पाकिस्तान टीम की पूरे क्रिकेट वर्ल्ड में आलोचना हो रही है। खासतौर से पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी इस मौजूदा टीम को लेकर लगातार अपनी नाराजगी जता रहे हैं। साल 2022 के बाद से पाकिस्तान अपनी सरजमीं पर एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाया है। इस बार तो हद हो गई कि बांग्लादेशन ने उन्हें घर पर आकर पीट दिया।

कामरान अकमल ने उठाया सवाल

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के प्रदर्शन पर सवाल उठाया है। खासतौर से उन्होंने युवा बल्लेबाज सैम अयूब की आलोचना की है। सैम अयूब ने 2 मैच की टेस्ट सीरीज में 2 अर्धशतकीय पारी की मदद से 135 रन बनाए, लेकिन दूसरे टेस्ट की पहली पारी में जिस गैरजिम्मेदाराना तरीके से आउट हुए उसने सवाल खड़ा कर दिया।

मैं उसे टीम की करीब भी नहीं आने दूंगा

कामरान अकमल ने एक इंटरव्यू में कहा कि ईमानदारी से कहूं तो अगर मेरे हाथ में होता तो मैं उसे अगले दो साल के लिए टीम के करीब भी आने नहीं देता। इसके अलावा कामरान ने अब्दुल्ला शफीक के प्रदर्शन पर भी सवाल खड़े किए।

उन्होंने शफीक के बारे में कहा कि वह एक ओपनर बल्लेबाज हैं। अब क्रिकेट काफी बदल चुका है और उन्हें पहले ही गेंद से रन बनाने के बारे में सोचना चाहिए था। हमारे अप्रोच में कमी थी। हम 80 या 90 के दशक में क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। अब्दुल्ला शफीक जैसे बल्लेबाज रन बनाने के बारे में नहीं सोच रहे हैं तो यह पाकिस्तान टीम के लिए अच्छी बात नहीं है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article