क्रिकेट

Who Won Yesterday IPL Match: कल का मैच कौन जीता? KKR Vs SRH, कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम हैदराबाद सनराइजर्स आईपीएल 2024 के तीसरे मैच में केकेआर बनी विजेता, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 24, 2024, 12:31 PM IST

आईपीएल 2024 के तीसरे मुकाबल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद से पारी के आखिरी ओवर में हारी बाजी जीत ली। जानिए कैसा रहा कल के मुकाबले का पूरा हाल।

Image

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स (साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 का तीसरा मुकाबला कोलकाता के इडेन गार्डन्स में खेला गया
  • केकेआर ने जीत के लिए हैदराबाद के सामने जीत के लिए 209 रन का लक्ष्य रखा था
  • हैदराबाद की टीम आखिरी ओवर में 6 गेंद में बनाने थे 13 रन

Who Won Yesterday IPL Match, कल का मैच कौन जीता?: आईपीएल 2024 के तीसरे मुकाबले में टी20 क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर था। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने आंद्रे रसेल के आतिशी अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में

208/7 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 196/5 रन बना लिए थे। अंतिम 6 गेंद में जीत के लिए 13 रन बनाने थे लेकिन हर्षित राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए शाहबाज नदीम और हेनरिक क्लासेन की आतिशी साझेदारी को तोड़ दिया। अंतिम गेंद पर जीत के लिए 5 रन कंगारू कप्तान पैट कमिंस ऐसा नहीं कर सके और 4 रन से मैच गंवा दिया। जानिए कैसा रहा दो बड़ी टीमों के बीच मैच का रोमांच?

सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत टॉस:

आईपीएल 2024 के तीसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

साल्ट-नरेन ने किया पारी का आगाज

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए फिल साल्ट और सुनील नरेन की जोड़ी पारी का आगाज करने उतरी। लेकिन पहले ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने कसी हुई गेंदबाजी की और केवल 3 रन दिए।

साल्ट ने छुड़ाए यानसेन के छक्के

केकेआर के लिए अपना पहला मैच खेल रहे फिल साल्ट ने दूसरे ओवर की तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार तीन छक्के जड़े। लेकिन इसके बाद अगली ही गेंद पर सुनील नरेन शाहबाज अहमद के सटीक थ्रो पर रन आउट हो गए।

टी नटराजन ने दिए दोहरे झटके

पारी के चौथे ओवर में गेंदबाजी करने आए बांए हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन ने पहले वेंकटेश अय्यर(7) को यानसेन के हाथों कैच कराया। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर को भी दूसरी ही गेंद पर खाता खोले बगैर चलता कर दिया। हैदराबाद के कप्तान कमिंस ने बाउंड्री पर शानदार कैच केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर का लपका। केकेआर का स्कोर 4 ओवर में 32 रन पर 3 विकेट हो गया।

केकेआर ने पॉवरप्ले में बनाए 43/3 रन

पॉवरप्ले के 6 ओवरों में केकेआर 3 विकेट खोकर 43 रन बना सकी। पैट कमिंस ने शानदार कप्तानी के जरिए पॉवरप्ले हैदराबाज के नाम कर दिया।

नीतीश राणा भी हुए नाकाम

नीतीश राणा ने फिल साल्ट के साथ मिलकर अपनी टीम को 7.1 ओवर में 50 रन के पार पहुंचाया। इसके बाद 52 के स्कोर पर नीतीश राणा 9(11) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 8 ओवर में केकेआर 4 विकेट खोकर 53 रन बना सकी।

साल्ट और रमनदीप ने मचाया धमाल

इसके बाद फिल साल्ट और रमनदीप सिंह ने मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर केकेआर को 12वें ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया। 12 ओवर में केकेआर 4 विकेट पर 105 रन बनाकर अच्छी स्थिति में नजर आ रही थी। ऐसे में 13वें ओवर में कप्तान पैट कमिंस ने रमनदीप की आतिशी पारी का अंत कर दिया। रमनदीप 17 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने एक चौका और 4 छक्के जड़े। साल्ट और रमनदीप के बीच पांचवें विकेट के लिए 54 (29) रन की साझेदारी हुई।

साल्ट ने जड़ा पचासा, फिर दिखा रसेल शो

फिल साल्ट ने अपना अर्धशतक 38 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से पूरा किया। लेकिन इसी ओवर में वो मयंक मार्कंडे की गेंद पर बाउंड्री पर मार्को यानसेन के हाथों लपके गए। साल्ट के बाद बल्लेबाजी करने उतरे आंद्रे रसेल ने 16वें ओवर में मयंक मार्कंडे के ओवर में तीन छक्के जड़े। ये सिलसिला आगे भी जारी रहा और उन्होंने केकेआर को 20 ओवर में 7 विकेट पर 208 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया। रसेल ने अपनी आतिशी पारी के दौरान 3 चौके और 7 छक्के जड़े। इस दौरान रसेल और रिंकू सिंह के बीच सातवें विकेट के लिए 33 गेंद में 81 रन की आतिशी साझेदारी की। नटराजन ने 3 विकेट लिए और मयंक मार्कंडे ने 2 विकेट अपने नाम किए।

मयंक अग्रवाल-अभिषेक शर्मा ने दिलाई आतिशी शुरुआत

जीत के लिए 209 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को मयंक अग्रवाल और अभिषेक शर्मा की आतिशी जोड़ी ने आतिशी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 4.3 ओवर में 50 रन के पार हैदराबाद को पहुंचा दिया। छठे ओवर की तीसरी गेंद पर मयंक अग्रवाल 21 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हुए। पॉवरप्ले में हैदराबाद ने 65 रन 1 विकेट के नुकसान पर बनाए। मयंक के आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा भी आंद्रे रसेल की गेंद पर कैच दे बैठे। 7.2 ओवर में हैदराबाद ने 71 रन पर 2 विकेट गंवा दिए।

त्रिपाठी-मार्करम ने बढ़ाई पारी

अभिषेक और मयंक के आउट होने के बाद राहुल त्रिपाठी और एडेन मार्करम ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर 10.2 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया। लेकिन 107 के स्कोर पर ये साझेदारी टूट गई। वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर रिंकू सिंह ने मार्करम का कैच लपका। उन्होंने 18 रन बनाए। इसके बाद अगले ही ओवर में सुनील नरेन ने राहुल त्रिपाठी को चलता कर दिया। 12.5 ओवर में 111 के स्कोर पर हैदराबाद ने 4 विकेट के नुकसान पर बना लिए। इसके बाद हेनरिक क्लासेन और अब्दुल समद ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। एक छोर पर क्लासेन टिके रहे लेकिन समद 15(11) रन बनाकर आउट हो गए।

हैदराबाद ने गंवाई जीती बाजी, क्लासेन ने लगाई छक्कों की झड़ी

16.5 ओवर में 145 रन के स्कोर पर क्लासेन का साथ देने शाहबाज अहमद आए। क्लासेन और शाहबाज ने दोनों छोर से छक्कों की बारिश करते हुए हैदराबाद को 19.1 ओवर में 200 रन के पार पहुंचा दिया। लेकिन मैच ने इसके बाद फिर रुख पलटा। 203 के स्कोर पर शाहबाद छक्का जड़ने की कोशिश में लपके गए। इसके बाद हर्षित राणा ने पांचवीं गेंद पर हेनरिक क्लासेन को कैच आउट कराकर मैच का रुख पलट दिया। अंतिम गेंद पर जीत के लिए 5 रन हैदराबाद को बनाने थे लेकिन राणा ने पैट कमिंस को गच्चा देकर 4 रन से कोलकाता को यादगार जीत दिला दी। क्लासेन 29 गेंद 63 रन बनाकर आउट हुए। क्लासेन ने 8 छक्के जड़े। वहीं शाहबाज ने 1 चौके और 2 छक्के जड़े। आखिरी ओवर में केकेआर को रोमांचक जीत दिलाने वाले हर्षित राणा ने 3 विकेट लिए।

आंद्रे रसेल बने मैन ऑफ द मैच:

आंद्रे रसेल को केकेआर की 4 रन के करीबी अंतर से जीत के बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article