IPL 2024, RR Vs LSG Highlights: राजस्थान रॉयल्स का विजयी आगाज, लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 रनों से दी मात
IPL 2024, RR Vs LSG Highlights: राजस्थान रॉयल्स का विजयी आगाज, लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 रनों से दी मात
मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले 6 ओवर में ही अपने दोनों ही ओपनर के विकेट गंवा दिए। यशस्वी जायसवाल को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन वे इसे आगे नहीं बढ़ा पाए और केवल 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि बाद में कप्तान संजू सैमसन और रियान पराग ने पारी को आगे बढ़ाया। सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। वहीं रियान पराग ने भी उनका भरपूर साथ निभाते हुए 43 रन बनाए। पराग के विकेट के बाद भी सैमसन टिके रहे और टीम के स्कोर को 194 तक ले गए। संजू सैमसन का ध्रूव जुरेल ने भी अंत में साथ दिया। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से नवीन उल हक ने 2 विकेट झटके।
इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरे लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम की शुरुआत काफी खराब रही। टीम ने पहले चार ओवर में ही तीन बड़े विकेट गंवा दिए। क्विंटन डी कॉक का लगातार चल रहा खराब फॉर्म जारी रहा। वहीं देवदत्त पड्डिकल और आयुष बदोनी भी कोई छाप नहीं छोड़ पाए। खराब शुरुआत के बावजूद दीपक हुड्डा ने केएल राहुल के साथ शानदार साझेदारी करने की कोशिश की हालांकि वे भी आउट हो गए। इसके बाद केएल राहुल ने पूरन के साथ 85 रनों की पार्टनर्शिप की और टीम को जीत के करीब ले गए हालांकि वे 17वें ओवर में आउट हो गए। निकोलस पूरन ने 64 रन बनाए और मैच जिताने की पूरी कोशिश की लेकिन वे नाकाम रहे। टीम 20 ओवर में केवल 173 रन ही बना सकी और 20 रनों से हार गई।
IPL 2024 RR vs LSG Match Live Streaming Details | GT vs MI Live Score Update Check Here
दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, आयुष बदोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, संदीप शर्मा, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल
Dream 11 RR vs LSG in Hindi
RR vs LSG IPL 2024 Pitch Report, Weather
