पिछले कुछ महीनों में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों के मन में खौफ पैदा कर दिया है। चाहे वह मैदान पर हो या मैदान से बाहर अगर किसी ने उनको छेड़ा तो वह बदला लेने में ज्यादा वक्त नहीं लगाते। आईपीएल में प्रफुल्ल हिंगे इसका जीता-जागता उदाहरण हैं। अब जब वैभव ने यूएई के खिलाफ ऐतिहासिक 204 रन की पारी खेली तो रवींद्र जडेजा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से चुटकी ली थी। जडेजा ने वैभव सूर्यवंशी की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह दानव अवतार में दिख रहे थे।
वैभव सूर्यवंशी ने लिए मजे
अब वैभव सूर्यवंशी ने रवींद्र जडेजा के मजे लिए हैं। वैभव ने इंस्टाग्राम पर रवींद्र जडेजा का मुन्ना भाई एमबीबीएस वाला एक अवतार शेयर किया और लिखा 'किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए डॉक्टर रवींद्र जडेजा से संपर्क करें। दरअसल पहले टेस्ट के बाद दूसरे टेस्ट में भी रवींद्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था।
जडेजा का डॉक्टर वाला अवतार
मैच के तीसरे दिन सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने डगआउट में बैठे रवींद्र जडेजा का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में जडेजा पहले साथ बैठे साथी खिलाड़ी का नाड़ी चेक कर रहे हैं। उसके कुछ देर बाद जडेजा खुद के दिल की धड़कन चेक करते नजर आए। रवींद्र जडेजा और वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में एक ही साथ राजस्थान रॉयल्स खेलते हैं। जडेजा ने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ अगस्त में खेला था। तब से वह टेस्ट टीम से बाहर हैं। इतना ही नहीं IPL 2026 के बाद वह लगातार वनडे टीम से भी बाहर चल रहे हैं।

रवींद्र जडेजा
मैच की बात करें तो दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। 7 विकेट न्यूजीलैंड के सुरक्षित हैं और 243 रन की बढ़त टीम के पास है। चौथे दिन टीम इंडिया के गेंदबाजों के पास कीवी टीम के बाकी बचे बल्लेबाजों को जल्द से जल्द आउट कर मैच में अपनी पकड़ बनाने पर होगी।
