क्रिकेट

IND vs AUS: चोट के कारण ब्रिसबेन टेस्ट से बाहर हुए जोश हेजलवुड

IND vs AUS: ब्रिसबेन टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को चोट के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। अब वह इस टेस्ट में हिस्सा नहीं लेंगे और हो सकता है कि बाकी बचे दो मैच में भी टीम का साथ न दे पाएं।

Image

जोश हेजलवुड (साभार-icc)

IND vs AUS: ब्रिसबेन टेस्ट के दौरान आस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा। तीसरे टेस्ट के चौथे दिन तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पिंडली में सूजन के कारण मैदान पर तो आए लेकिन कुछ ओवर के बाद उन्हें दोबारा मैदान से बाहर जाना पड़ा। चोट के स्कैन के बाद अब खबर आ रही है कि वह इस टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं होंगे। इसके साथ ही वह बाकी बचे टेस्ट मैच से भी बाहर हो सकते हैं।

हेजलवुड इंजरी के कारण एडीलेड में दूसरे टेस्ट से भी बाहर रहे थे। उन्होंने गाबा पर मैदान से बाहर जाने से पहले कप्तान पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ और फिजियो निक जोनेस से बात की। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान करेगी।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हेजलवुड के बारे में जानकारी देते हुए कहा 'उनके दाहिनी ओर की पिंडली में खिंचाव आ गया है, जिसके कारण वह ब्रिस्बेन में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में आगे नहीं खेल पाएंगे। वह बाकी बचे दो मैच भी मिस कर सकते हैं। हेजलवुड के स्थान पर स्कॉट बोलेंड को बाकी बचे मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। एडिलेड में भी उन्होंने ही हेजलवुड का स्थान लिया था। 5 मैच की टेस्ट सीरीज में फिलहाल दोनों टीम 1-1 की बराबरी पर है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article