क्रिकेट

सूर्यवंशी के फैन बने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान, बोले कभी नहीं देखी ऐसी बैटिंग

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर ने 14 साल के वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से वैभव ने आईपीएल में बल्लेबाजी की थी वह पूरी दुनिया के लिए चौंकाने वाला था। वह हमसे 20 साल छोटे हैं और जिस तरह से छक्के मारते हैं वह क्रिकेट वर्ल्ड के लिए एक चेतावनी है।

Image

वैभव सूर्यवंशी (साभार-X)

अपने पहले ही सीजन में अपनी बल्लेबाजी से धूम मचाने वाले 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने देश सहित विदेशों में भी अपने फैंस बना लिए हैं। इस लिस्ट में नया नाम इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर का है जिन्होंने इस युवा बल्लेबाज की जमकर तारीफ की है। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले ही सीजन में आईपीएल में रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी थी। सबसे युवा शतकवीर के साथ-साथ वैभव भारत की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने थे। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 33 गेंद में शतक जड़ा था।

जोस बटलर ने की तारीफ

अब जोस बटलर ने इस युवा बल्लेबाज की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मैंने जितने खिलाड़ियों को अब तक देखा है उसमें वह बेस्ट था। उन्होंने कहा ' उनकी वह पारी हमारे खिलाफ थी। आप जानते हैं, हमारे बॉलिंग लाइनअप में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और टी20 का सबसे बेहतरीन गेंदबाज राशिद खान थे। उन्होंने जिस तरह लंबे-लंबे छक्के लगाए अविश्वसनीय था।"

हालांकि, जोस बटलर ने यह माना कि यह खुशी के साथ-साथ हमारे लिए चिंता का विषय था। वह हमसे 20 साल छोटे हैं और जिस तरह से छक्के मारते हैं वह क्रिकेट वर्ल्ड के लिए एक चेतावनी है। बटलर तब आश्चर्यचकित रह गए जब सूर्यवंशी ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली औक 33 गेंदों में 57 रन बनाए।"

उन्होंने आगे कहा 'मैं टीवी पर देख रहा था। चेन्नई के पास अश्विन और जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी थे, लेकिन जिस तरह से उसका गेम पर नियंत्रण था, उसी उसी पल, मैंने सोचा- यह खिलाड़ी अब तक का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी है। वैभव ने आईपीएल के अपने आखिरी मुकाबले में 57 रन की पारी सहित कुल 7 मैच की 7 पारी में 36 की औसत से 252 रन बनाए थे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article