क्रिकेट

ENG vs NZ: एक साथ खत्म हुआ रनों का सूखा, न्यूजीलैंड के खिलाफ जमकर चला बटलर और हेल्स का बल्ला

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 03:23 PM IST

Jos Buttler and Alex Hales, ICC T20 World Cup 2022, England vs New Zealand (ENG vs NZ): इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 विश्व कप 2022 के मुकाबले में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और इंग्लैंड के दोनों ओपनर्स का रनों का सूखा एक साथ खत्म हो गया।

Image

जोस बटलर (AP)

England vs New Zealand (ENG vs NZ), Jos Buttler and Alex Hales partnership: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में ग्रुप-1 की दो धाकड़ टीमें इंग्लैंड और न्यूजीलैंड मंगलवार को ब्रिस्बेन के मैदान पर आमने-सामने आईं। दोनों टीमों के बीच इस अहम मैच में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और उसके दोनों ओपनर्स जोस बटलर और एलेक्स हेल्स पर सबकी नजरें टिकी थीं जो काफी समय से रनों के सूखे से जूझ रहे हैं। लेकिन इस बार उनके बल्ले जमकर चले।

इंग्लैंड के दोनों ओपनर्स एलेक्स हेल्स और कप्तान जोस बटलर ने अपने पिछले कुछ मैचों के खराब प्रदर्शन को भुलाते हुए टी20 विश्व कप 2022 में पहली बार जमकर बल्लेबाजी की। शुरुआत में एलेक्स हेल्स ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों पर निशाना साधा और उन्होंने 40 गेंदों में 52 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल डाली। उनकी इस पारी में 7 चौके और 1 छक्का शामिल था।

हेल्स की पारी के दौरान जोस बटलर सिर्फ साथ देते नजर आ रहे थे और धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी के बाद जब 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर हेल्स आउट हुए तो बटलर ने अपना आक्रामक रुख अपनाना शुरू कर दिया। जोस बटलर के रनों की रफ्तार इतनी तेजी से बढ़ी कि कीवी गेंदबाज थर्रा गए।

जोस बटलर ने 47 गेंदों में 73 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और वो 19वें ओवर की चौथी गेंद पर स्टोक्स के साथ तालमेल की कमी के कारण रन आउट हो गए। बटलर ने अपनी इस धुआंधार पारी में 7 चौके और 2 छक्के जड़े। इससे पहले मौजूदा विश्व कप के पिछले दो मैचों में उनके बल्ले से 18 और 0 रनों की पारियां निकली थीं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article