रांची: इंग्लैंड के स्टार और सबसे अनुभवी बल्लेबाज जो रूट के बल्ले की भारत दौरे पर चल रही बल्ले की खामोशी रांची में खत्म हो गई। रूट ने अपने बैजबॉल वाले अंदाज को छोड़कर अपने जाने पहचाने तरीके से बल्लेबाजी की और करियर का 31वां शतक जड़ दिया। रूट ने 219 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया। यह भारत के खिलाफ उनके टेस्ट करियर का 10वां शतक है। भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा जड़ने वाले प्लेयर भी बन गए हैं।
पहले तीन टेस्ट में रूट बना सके थे केवल 77 रन
रूट ने इससे पहले खेले सीरीज के तीन टेस्ट में केवल 77 रन बना सके थे और एक बार भी 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सके। 29 रन की पारी के साथ उन्होंने भारत दौरे के शुरुआत की थी। यह उनका शतक से पहले सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। लेकिन रांची में इस असफलता से उबरते हुए रूट ने 108 गेंद में 4 चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। 47 के स्कोर पर इंग्लैंड के दूसरा विकेट गंवाने के बाद रूट बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने एक छोर संभाले रखा और दूसरे छोर से विकेटों की झड़ी लगते देखते रहे। एक वक्त 112 रन पर इंग्लैंड ने पांच विकेट गंवा दिए थे और मुश्किल में नजर आ रही थी। ऐसे में रूट ने बेन फोक्स के साथ 113 रन की साझेदारी करके टीम को 200 रन के पार पहुंचा दिया।
भारत के खिलाफ जड़ा 10वां टेस्ट शतक
जो रूट इस शतकीय पारी के साथ भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ा। दोनों इससे पहले 9-9 शतक के साथ बराबरी पर थे लेकिन रूट ने रांची में इतिहास रचते हुए स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है। स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ 9 टेस्ट शतक पारियों में जड़े। रूट ने भारत के खिलाफ अबतक 29 टेस्ट की 52 पारियों में 6 बार नाबाद रहते हुए 2708* रन 58.86 के औसत से बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 10 शतक और 10 अर्धशतक जड़े हैं। भारत के खिलाफ 218 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है। ये पारी उन्होंने पिछले भारत दौरे पर चेन्नई में खेली थी।
