क्रिकेट

Ashes 2023: जो रूट ने तोड़ा लारा और द्रविड़ का रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर पहुंचे

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jul 30, 2023, 06:30 AM IST

जो रूट ने एशेज 2023 में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत सचिन तेंदुलकर के एक बड़े विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। साथ ही उन्होंने ब्रायन लारा और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया।

Image

जो रूट

Photo : AP

लंदन: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज जो रूट ओवल में खेले जा रहे एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़ने से 9 रन से चूक गए। 91 रन बनाकर रूट डॉट मर्फी की गेंद पर बोल्ड हो गए। 106 गेंद की अपनी इस पारी के दौरान रूट ने 11 चौके और एक छक्का जड़ा। रूट भले ही शतक से चूक गए लेकिन उनकी पारी की बदौलत इंग्लैंड की टीम सीरीज में 2-2 की बराबरी करने के कगार पर पहुंच गई है। चौथी पारी में 9 विकेट खोकर इंग्लैंड ने तीसरे दिन 389 रन बना लिए हैं। उसके पास 377 रन की बढ़त हो गई है।

एशेज सीरीज में पार किया 300 रन का आंकड़ा

अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान जो रूट ने मौजूदा एशेज सीरीज में 300 रन के आंकड़े को पार कर लिया। उनके नाम सीरीज में 5 टेस्ट की 9 पारियों में 51.50 रन हो गए। इसके साथ ही रूट एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा बार 300 या उससे ज्यादा रन बनाने का मामले में राहुल द्रविड़ और ब्रायन लारा को पछाड़कर सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर पहुंच गए हैं।

सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

रूट ने अपने करियर में 19वीं बार एक सीरीज में 300 रन के आंकड़े को पार किया। सचिन तेंदुलकर ने अपने 200 टेस्ट के करियर में 19 बार ऐसा किया था। इससे पहले रूट ब्रायन लारा और राहुल द्रविड़ की बराबरी पर थे। जिन्होंने 18-18 बार एक सीरीज में 300 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया था। लेकिन अब रूट सचिन की बराबरी पर आ गए हैं।अगर वो ऐसे ही फॉर्म में रहे तो अगली टेस्ट सीरीज में सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ने में वो निश्चित तौर पर सफल होंगे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article