क्रिकेट

IND W vs SA W: दक्षिण अफ्रीका से भिड़ंत से पहले भारतीय बल्लेबाज़ जेमिमा रोड्रिग्ज बताया विरोधी टीमें क्यों हैं चिंतित

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को खेले जाने वाले वनडे विश्व कप 2025 के मुकाबले से पहले टीम इंडिया की धाकड़ बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्ज ने हुंकार भरते हुए बताते हुए बताया है कि विरोधी टीमें टीम के प्रदर्शन से क्यों चिंतित हैं।

Image

जेमिमा रोड्रिग्ज

Photo : AP

विशाखापट्टन: मध्यक्रम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने बुधवार को कहा कि विरोधी टीमें यह देखकर चिंतित होंगी कि महिला विश्व कप में अभी तक ‘परफेक्ट’ खेल नहीं दिखाने के बावजूद भारतीय टीम जीत रही है और नये मैच विजेताओं को देखकर उन्हें खुशी हो रही है। भारतीय टीम पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ शुरूआती झटकों से उबरकर निचले क्रम के उम्दा प्रदर्शन के दम पर जीतने में कामयाब रही।

विरोधी टीमें हैं टीम इंडिया के प्रदर्शन से चिंतित

जेमिमा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले कहा,'विरोधी टीमें यह देखकर चिंता में होंगी कि हमने अभी तक परफेक्ट खेल नहीं दिखाया है लेकिन इसके बावजूद हम जीत रहे हैं। हम उस परफेक्ट मैच का इंतजार कर रहे हैं और इतने लंबे टूर्नामेंट में सही समय पर अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी है। हम सही रास्ते पर हैं। मध्यक्रम और शीर्षक्रम से थोड़ा ही योगदान मिला है लेकिन इसके बावजूद नये मैच विजेताओं के दम पर हम जीत रहे हैं।'

हर खिलाड़ी देना चाहता है जीत में योगदान

जेमिमा ने कहा,'हर खिलाड़ी अपनी ओर से जीत के लिये योगदान देने को तत्पर हैं। हमें परफेक्ट मैच के लिये हड़बड़ी नहीं मचानी है। अपना काम सही तरीके से करना है और वह मैच भी जल्दी ही आयेगा।

अमनजोत की वापसी पर दिया अपडेट

टूर्नामेंट में अब तक स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल का बल्ला खामोश रहने से भी वह चिंतित नहीं हैं। उन्होंने कहा,'आपने अभी तक सारे मैच देखे होंगे। हमारी प्रारंभिक साझेदारी सबसे अच्छी रही है। प्रतिका और स्मृति साथ में 1000 से अधिक रन बना चुके हैं। हमारी बल्लेबाजी में काफी गहराई है। अमनजोत, दीप्ति और रिचा ने पिछले मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया।'उन्होंने यह भी कहा कि बीमार होने के कारण पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेल सकी अमनजोत अब ठीक है। उन्होंने कहा,'उसे चोट नहीं लगी थी । बुखार आया था और अब वह ठीक है।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article