क्रिकेट

जेमिमा ने तोड़ा मंधाना का ऑल टाईम रिकॉर्ड, यह उपलब्धि हासिल करने वाली सबसे युवा भारतीय बनीं

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ विमेंस एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत की बैटर जेमिमा रॉड्रिक्स ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने स्मृति मंधाना के रिकॉर्ड को तोड़ा। यह उनके टी20 करियर का 100वां मुकाबला था।

Image

जेमिमा रॉड्रिक्स (साभार-BCCI Women)

IND vs SL: भारतीय मीडिल ऑर्डर बैटर जेमिमा रॉड्रिक्स ने श्रीलंका के खिलाफ विमेंस एशिया कप के फाइनल मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। दरअसल श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबला उनके करियर का 100वां अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच था और वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।

100 T20I खेलने वाली पहली भारतीय

जेमिमा रॉड्रिक्स ने अपने टी20 करियर का 100वां मुकाबला 23 साल 327 दिन के उम्र में खेला और इस तरह वह 100 टी20 मुकाबला खेलने वाली सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बन गईं हैं और उन्होंने स्मृति मंधाना के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

100 T20I मैच खेलने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी:

जेमिमा रॉड्रिक्स - 23 वर्ष 327 दिन

स्मृति मंधाना - 26 वर्ष 83 वर्ष

दीप्ति शर्मा - 26 वर्ष 106 दिन

सुन लुइस - 27 वर्ष 76 दिन

डिआंड्रा डॉटिन - 27 वर्ष 97 वर्ष

उन्होंने अपना टी20 अंतराष्ट्रीय करियर की शुरुआत साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2018 में किया था। 100वें मुकाबले में उन्होंने 16 गेंद में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 29 रन की तेज-तर्रार पारी खेली।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article