क्रिकेट

Jasprit Bumrah Interview: कोई याद नहीं रखेगा लेकिन, जसप्रीत बुमराह ने बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

Jasprit Bumrah Interview: जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के बाद संजू सैमसन और शिवम दुबे के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि मैच का टर्निंग प्वाइंट क्या था। बुमराह ने अपनी गेंदबाजी पर भी बात की।

Image

जसप्रीत बुमराह (साभार-X)

Jasprit Bumrah Interview: टीम इंडिया के लगातार छठी बार सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद पूरा देश संजूमय हो गया है। जिस संजू की कल तक प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बन पा रही थी, आज वही खिलाड़ी कप्तान और कोच के लिए एक्स फैक्टर में बदल चुका है। यह सच में मुश्किल था क्योंकि विराट के बिना टीम इंडिया इतने बड़े स्कोर को चेज करने की कल्पना नहीं कर सकता था। ऐसे में संजू सैमसन ने ऐसी पारी खेली जिसे लंबे अर्से तक क्रिकेट फैंस भूल नहीं पाएंगे। चेज करते हुए यह किसी भी भारतीय की टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी थी। संजू ने 50 गेंद में 12 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 97 रन की पारी खेली।

लेकिन इस चेज में कोई और था, जिसे दुनिया ने नजरअंदाज कर दिया। वह कोई और नहीं बल्कि शिवम दुबे थे, जिन्होंने 19वें ओवर में दो चौके लगाकार संजू और टीम इंडिया का काम आसान कर दिया। जसप्रीत बुमराह ने पत्नी संजना गणेशन से बातचीत के दौरान बताया कि लोग भले उन्हें याद नहीं रखेंगे लेकिन मैच का टर्निंग प्वाइंट वही था। बुमराह ने कहा 'क्रिकेटिंग स्टेट्स में दुबे के दो चौकों की बात नहीं होगी, लेकिन जो सच में क्रिकेट को जानते हैं उन्हें पता है कि उस दो चौके ने हमारे ऊपर से दबाव हटा दिए। दुबे ने 19वें ओवर की तीसरी और 5वीं गेंद पर चौका जड़ा, जिसके चलते आखिरी ओवर में केवल 7 रन की दरकार थी।

इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने संजू सैमसन की बल्लेबाजी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में जो उन्होंने उतार-चढ़ाव देखें है, उसके लिए मैं खुश हूं। बुमराह ने खुद की गेंदबाजी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि वह ज्यादा तेज फेंकने की कोशिश नहीं कर रहे थे। बुमराह की मानें तो उन्होंने चेंज ऑफ पेस का इस्तेमाल ज्यादा किया, जिसका उनको फायदा भी मिला।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article