क्रिकेट

IND vs AUS: बुमराह ने पर्थ में खोला पंजा, तोड़ दिया इस भारतीय दिग्गज का रिकॉर्ड

IND vs AUS, Jasprit Bumrah vs Kapil Dev: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने मजबूत शुरुआत की। टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए। उन्होंने सेना देशों में सातवीं बार पांच विकेट झटके। इस मामले में बुमराह ने अपने देश के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Image

जसप्रीत बुमराह। (फोटो- BCCI Twitter)

Photo : Twitter

IND vs AUS, Jasprit Bumrah vs Kapil Dev: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शनिवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने सेना देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में सातवीं बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया, और इस तरह से वे महान कपिल देव के साथ इन देशों में किसी भारतीय गेंदबाज के सबसे अधिक पांच विकेट लेने के मामले में बराबरी पर आ गए।

बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट के दौरान सेना परिस्थितियों में भारत के सर्वकालिक महान गेंदबाज के रूप में अपनी विरासत में एक और उपलब्धि जोड़ ली। ऐतिहासिक रूप से सेना देशों में भारत का रिकॉर्ड कमजोर रहा है और 2000 के दशक में टीम ने रिकॉर्ड में सुधार किया है।

कपिल देव के बाद जसप्रीत बुमराह भारत के दूसरे तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने सेना देशों में सबसे ज्यादा 7 बार 5 प्लस विकेट लिए हैं। एक तरह इस मामले में जहां बुमराह ने कपिल की बराबरी की है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने सबसे तेजी से इस कमाल को करने में कपिल का रिकॉर्ड भी तोड़ा है। सेना देशों में 7 बार 5 प्लस विकेट लेने के लिए बुमराह ने जहां सिर्फ 51 पारियां खेली, वहीं कपिल देव ने ऐसा 62 पारियों में किया था।

अब सेना देशों में 27 टेस्ट में बुमराह ने 22.55 की औसत से 118 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/33 रहा है। उन्होंने कुल सात बार पांच विकेट लिए हैं। उन्होंने कपिल (7) के साथ बराबरी की है और उनके बाद बीएस चंद्रशेखर, जहीर खान (छह बार पांच विकेट) और बिशन सिंह बेदी, अनिल कुंबले (पांच बार पांच विकेट) का नंबर आता है।

टेस्ट मैचों में पांच विकेट लेने वाले वे केवल पांचवें भारतीय कप्तान हैं, उनसे पहले वीनू मांकड़ (एक), बिशन (आठ), कपिल (चार) और कुंबले (दो) ने ऐसा किया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले आखिरी भारतीय कप्तान कुंबले (5/84) थे, जिन्होंने 2007 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में यह कारनामा किया था। ऑस्ट्रेलिया ने वह मैच 337 रनों से जीता था। बुमराह ने जोहान्सबर्ग, मेलबर्न, नॉटिंघम, नॉर्थ साउंड, किंग्स्टन, केपटाउन, बेंगलुरु, विशाखापत्तनम और पर्थ में पांच विकेट लिए हैं, जिससे वह सभी परिस्थितियों में खेलने वाले एक शानदार गेंदबाज बन गए हैं।

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article