क्रिकेट

CPL 2022 Final: बारबाडोस को हराकर जमैका ने तीसरी बार जीता खिताब, ब्रैंडन किंग बने हीरो

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 01:19 PM IST

JT vs BR, CPL 2022 Final: जमैका तल्लावास ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2022) के फाइनल में बारबाडोस रॉयल्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया।

Image

जमैका ने तीसरी बार जीता सीपीएल खिताब

Jamaica Tallawahs vs Barbados Royals, CPL 2022 Final: जमैका तल्लावास और बारबाडोस रॉयल्स के बीच खेला गया कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2022) के फाइनल मुकाबले में जमैका ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। जमैका ने तीसरी बार इस खिताब को अपने नाम किया है। उनकी तरफ से फेबियन एलेन और ब्रैंडन किंग स्टार बने।

फाइनल मुकाबले में बारबाडोस रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बारबाडोस की तरफ से कॉर्नवॉल (36) और कप्तान काइल मायर्स (29) को जोड़ी ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। इसके बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज आजम खान ने 40 गेंदों में 51 रनों की तेज पारी खेली, जिसके दम पर जमैका की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाते हुए 161 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस दौरान जमैका की तरफ से फेबियन एलेन और गॉर्डन ने 3-3 विकेट झटकेे। जबकि एक विकेट इमाद वसीम ने लिया।

जवाब देने उतरी जमैका के ओपनर केनार लिविस पारी की चौथी ही गेंद पर शून्य पर आउट हो गए। लेकिन इस खराब शुरुआत का उनकी टीम पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। जमैका की तरफ से पूरी सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करने वाले उनके स्टार ओपनर ब्रैंडन किंग ने 50 गेंदों में नाबाद 83 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर मैच को एकतरफा करने का काम किया।

किंग के साथ-साथ शाम्र ब्रुक्स ने भी 33 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली। अंत में कप्तान रॉवमेन पॉवेल (नाबाद 14) ने किंग के साथ मिलकर मैच का अंत किया और जमैक को तीसरा सीपीएल खिताब दिलाने का काम किया। तीन विकेट लेने वाले फेबियन एलेन मैन ऑफ द मैच रहे। जबकि ब्रैंडन किंग को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article