क्रिकेट

IND vs AFG: 4 साल बाद... Ishan Kishan ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान के खिलाफ जड़ा तीसरा सबसे तेज वनडे शतक

ईशान किशन ने वनडे में दमदार वापसी करते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में ताबड़तोड़ शतक जड़ा। दिसंबर 2022 में दोहरा शतक जड़ने के लगभग 4 साल बाद ईशान किशन ने वनडे क्रिकेट में शतक जड़ा। उन्होंने 71 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। यह अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरा सबसे तेज शतक रहा।

Image

ईशान किशन ने जड़ा अपना दूसरा वनडे शतक।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ishan Kishan Hit Fastest ODI Hundred: लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ा। यह वनडे क्रिकेट में ईशान किशन का दूसरा शतक है। इसके अलावा ईशान किशन अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बने।

मैच में टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। रोहित और जायसवाल ने पारी की शुरुआत की। 4 रन बनाकर जायसवाल आउट हो गए। इसके बाद गिल और रोहित ने पारी को संभाला। रोहित 48 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

19 गेंद पर ठोके 53 रन

ईशान किशन ने 52 गेंद पर 5 चौके और दो छक्के की मदद से अपना अर्धशतक जड़ा। इसके बाद उन्होंने अफगानिस्तान के गेंदबाजों को रडार पर लिया। अगली 19 गेंद पर ईशान किशन ने 53 रन ठोके और 71 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। इस दौरान 14 चौके और 4 छक्के जड़े।

इस तूफानी पारी की बदौलत ईशान किशन ने इतिहास रच दिया। वह अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। पहले स्थान पर इयोन मोर्गन हैं। उन्होंने 2019 में 57 गेंद पर शतक जड़ा था। दूसरे नंबर रोहित शर्मा मौजूद हैं। रोहित ने 2023 में 63 गेंद पर शतक जड़ा था। तीसरे नंबर पर अब ईशान किशन का नाम दर्ज हो गया है। किशन ने ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ा।

अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज वनडे शतक (गेंदों के आधार पर)

57 इयोन मोर्गन मैनचेस्टर 2019

63 रोहित शर्मा दिल्ली 2023

71 ईशान किशन लखनऊ 2026 *

76 ग्लेन मैक्सवेल मुंबई WS 2023

77 शुभमन गिल लखनऊ 2026 *

4 साल बाद बड़ा धमाका

दिसंबर 2022 में आखिरी बार वनडे में शतक जड़ने के बाद ईशान किशन ने चार साल बाद अपना दूसरा वनडे शतक जड़ा। बांग्लादेश के खिलाफ ईशान किशन ने दोहरा शतक जड़ा था। साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद किशन को पहली बार वनडे टीम में मौका मिला। उन्होंने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

ईशान किशन 79 गेंद पर 125 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी के दौरान ईशान ने 14 चौके और 7 छक्के जड़े। उन्होंने गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 224 रन की साझेदारी की।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article