नई दिल्ली: भारत के खिलाफ तीन मैच की घरेलू टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को टीम का ऐलान कर दिया। पॉल स्टर्लिंग की कप्तानी में आयरिश टीम जसप्रीत बुमराह की कप्तानी वाली युवा भारतीय टीम से दो-दो हाथ करेगी। भारत और आयरलैंड के बीच तीन मैच की सीरीज का आगाज 18 अगस्त को होगा। सीरीज के अन्य मुकाबले 20 और 23 अगस्त को खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने पहले ही जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में भारतीय टीम का आयरलैंड दौरे के लिए ऐलान कर चुकी है। ये टीम युवा खिलाड़ियों से सजी है।
आयरलैंड की 15 सदस्यीय टीम में उन्हीं खिलाड़ियों को जगह मिली है जिन्होंने हाल ही में 2024 के आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का टिकट हासिल करने में योगदान दिया था। टीम में ऑलराउंडर फियॉन हैंड की वापसी हुई है। वहीं चोट से उबरकर टीम में जगह बनाने में गेराथ डेलानी भी सफल रहे हैं।
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम:
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बलबर्नी, मार्क अडेर, रॉस अडेर, कर्टिस कैंफर, गैराथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, फिऑन हैंड, जोश लिटिल, बैरी मैक्कार्थी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, थियो वैन वोर्कोम, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।
