क्रिकेट

IPL 2026 Points Table: जीत की हैट्रिक लगाकर टॉप पर राजस्थान रॉयल्स, जानें प्वाइंट्स टेबल में किस पोजिशन पर कौन सी टीम

आरआर बनाम एमआई आज के मैच बाद पॉइंट्स टेबल, आईपीएल ऑरेंज कैप, पर्पल कैप किसके पास है, टुडे मैच मैन ऑफ़ द मैच अपडेट, हाइलाइट्स: आईपीएल का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के नाम रहा। इसके साथ ही राजस्थान ने लगातार तीन जीत दर्ज कर ली।

Image

आईपीएल 2026 अंक तालिका (साभार-X)

आईपीएल 2026 आज का मैच, पॉइंट्स टेबल, पर्पल और ऑरेंज कैप अपडेट: आईपीएल 2026 में लगातार राजस्थान रॉयल्स ने लगातार तीसरी जीत हासिल कर ली। गुवाहाटी में बारिश से प्रभावित 11-11 ओवर के मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हरा दिया।मुंबई इंडियंस के सामने 11 ओवर में 151 रन का लक्ष्य था, लेकिन राजस्थान के गेंदबाजों ने मुंबई को 11 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 123 रन पर रोक लिया। इससे पहले यशस्वी जायसवाल के नाबाद 77 और वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक 39 रन की पारी की बदौलत राजस्थान ने 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन का स्कोर खड़ा किया था। यह इस सीजन राजस्थान की लगातार तीसरी जीत थी और इसके साथ ही प्वाइंट्स टेबल में आरआर टॉप पर पहुंच गई।

राजस्थान बनाम मुंबई मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल

राजस्थान और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए आईपीएल के 13वें मुकाबले में रियान पराग की टीम ने 27 रन से जीत हासिल कर ली। इसके साथ ही अब 3 मैच में राजस्थान के 6 अंक हो गए हैं और वह टॉप पर पहुंच गई है। मैच से पहले टॉप पर रहने वाली पंजाब किंग्स की टीम दूसरे नंबर पर खिसक गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम दूसरे से तीसरे नंबर पर खिसक गई है।

टीम (Team)मैच (Match)जीते (W)हारे (L)नेट रन रेट (NRR)प्वाइटंस (Points)
राजस्थान रॉयल्स330+2.4035
पंजाब किंग्स320+0.6375
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु2202.5014
दिल्ली कैपिटल्स (DC)22001.174
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)3120.282
लखनऊ सुपर जायंट्स 211-0.5422
मुंबई इंडियंस312-0.7152
कोलकाता नाईट राइडर्स302-1.9641
गुजरात टाइटंस202-1.960
चेन्नई सुपर किंग्स303-2.5170

IPL 2026 ऑरेंज कैप लीडर बोर्ड (Orange Cap List IPL 2026)

आईपीएल के 13वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप के लीडरबोर्ड में भी बड़ा बदलाव आया है। 77 रन की पारी खेलने वाले यशस्वी जायसवाल टॉप पर पहुंच गए हैं। जायसवाल के नाम अब 3 मैच में 170 रन हो गए हैं। अब दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी 160 रन बनाकर नंबर दो पर खिसक गए हैं। नंबर 3 पर हेनरिक क्लासेन (145 रन) जबकि वैभव सूर्यवंशी ने टॉप-5 में एंट्री कर ली। वैभव अब 122 रन बनाकर चौथे पायदान पर हैं। 5वें नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम 118 रन हैं।

IPL 2026 पर्पल कैप लीडर बोर्ड (Purple Cap List)

आईपीएल के 13वें मुकाबले के बाद पर्पल कैप की लिस्ट में भी बड़ा बदलाव आया है। टॉप पर रवि बिश्नोई 7 विकेट लेकर बने हुए हैं। राजस्थान के नांद्रे बर्गर 5 विकेट लेकर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। विजय कुमार वैशाख, जैकब डफी और अंशुल कंबोज 5-5 विकेट लेकर क्रमश: नंबर 3, नंबर 4 और नंबर 5 पर हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article