क्रिकेट

IPL Mega Auction 2025 Live Streaming: आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 का सीधा लाइव प्रसारण आज, इंडियन प्रीमियर लीग का देखें लाइव टीवी टेलीकास्ट

IPL Mega Auction 2025 Live Streaming Online, (आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 ) Watch Indian Premier League Live TV Telecast Channel in India: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन का रविवार से भव्य आयोजन शुरू होने जा रहा है। दो दिनों तक चलने वाले इस मेगा ऑक्शन में कुल 574 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। आइए जानते हैं कि इस मेगा ऑक्शन को भारत में कब और कहां फ्री में देख सकते हैं।

Image

आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन 24 नवंबर से शुरू होगा।

Photo : Times Now Digital

IPL Mega Auction 2025 Live Streaming Online, (आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 ) Watch Indian Premier League Live TV Telecast Channel in India: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के आगाज से पहले खिलाड़ियों की मंडी सज चुकी है। सऊदी अरब के जेद्दा में रविवार से आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन का आगाज होने जा रहा है। यह मेगा इवेंट दो दिनों तक चलेगा। इस दौरान 574 खिलाड़ियों पर 204 खाली स्लॉट के लिए बोली लगेगी। इसमें 70 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध होंगे। इसके अलावा 366 भारतीय और 208 विदेशी खिलाड़ी हैं। इसके अलावा एसोसिएट देशों के 3 खिलाड़ी शामिल हैं। ऑक्शन में 318 भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी और 12 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे।

ऑक्शन में 81 खिलाड़ियों का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए है, जबकि 27 खिलाड़ियों का बेस प्राइज 1.50 करोड़, 18 खिलाड़ियों का बेस प्राइज 1.25 करोड़, 23 खिलाड़ियों का बेस प्राइज एक करोड़ रुपए है। इसी तरह 92 खिलाड़ियों का बेस प्राइज 75 लाख, 8 खिलाड़ियों का बेस प्राइज 50 लाख, 5 खिलाड़ियों का बेस प्राइज 40 लाख और 320 खिलाड़ियों का बेस प्राइज 30 करोड़ रुपए है।

IPL Mega Auction 2025 Live Streaming Online, Watch TV Telecast in India

IPL Mega Auction 2025 Live StreamingDetails in Hindi
आयोजन का नामआईपीएल मेगा ऑक्शन 2025
तिथि (Date)24 नवंबर 2025 से 25 नवंबर 2025
स्थान (Venue)सऊदी अरब, जेद्दा
समय (Time)भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से
कुल स्लॉट204
भारतीय खिलाड़ी366
विदेशी खिलाड़ी208
एसोसिएट देशों के खिलाड़ी3
अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी318
अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी12
बेस प्राइस (Base Price)2 करोड़: 81 खिलाड़ी

आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन कब से शुरू होगा (IPL Mega Auction 2025 Date)

आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन 24 नवंबर से शुरू होगा, जो 25 नवंबर तक चलेगा।

आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन कहां होगा (IPL Mega Auction 2025 Venue)

आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन का आयोजन सऊदी अरब के जेद्दा में होगा।

आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन कितने बजे से शुरू होगा (IPL Mega Auction 2025 Time)

आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन भारतीय समयानुसार 3.00 PM बजे से शुरू होगा।

आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन को टीवी पर कहां देख सकते हैं (IPL Mega Auction 2025 On Tv)

आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारण किया जाएगा।

आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (IPL Mega Auction 2025 Live Streaming)

आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर की जाएगी।

  • 1.50 करोड़: 27 खिलाड़ी
  • 1.25 करोड़: 18 खिलाड़ी
  • 1 करोड़: 23 खिलाड़ी
  • 75 लाख: 92 खिलाड़ी
  • 50 लाख: 8 खिलाड़ी
  • 40 लाख: 5 खिलाड़ी
  • 30 लाख: 320 खिलाड़ी || टीवी पर प्रसारण (TV Telecast) | स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क || लाइव स्ट्रीमिंग (Live Streaming) | जियो सिनेमा ऐप |
  • Shekhar Jha
    शेखर झाauthor

    शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

    और पढ़ें
    End of Article