IPL 2024 Today Match, MI vs DC, LSG vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। ऐसे में रविवार (7 अप्रेल 2024) को दर्शकों को डबल रोमांच देखने को मिलेगा। आज के दिन दो मैच खेले जाएंगे जिसमें कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर होंगे। पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से होने वाली है। मैच का आयोजन मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में किया जाएगा। वहीं दूसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) का सामना गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से होने वाला है। मैच का आयोजन लखनऊ सुपर जायंट्स के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में किया जाएगा।
आज का पहला मैच - मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC)
इंडियन प्रीमियर लीग में रोमांचक रविवार को पहले मुकाबले में पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस का सामना अपने पहले खिताब की तलाश में जुटी दिल्ली कैपिटल्स से होगा। मुंबई इंडियंस का अभी तक आईपीएल 2024 में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। नए कप्तान के साथ उतरी टीम अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। ऐसे में वे उनके होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में जीत के ट्रेक पर लौटना चाहेंगे। वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स की टीम का सफर भी कुछ खास नहीं रहा है। टीम 3 में से केवल एक मैच ही जीत पाई है। दिल्ली कैपिटल्स को अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में टीम वापसी करना चाहेगी।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (MI vs DC Squad)
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, जेराल्ड कोएत्ज़ी, टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका , मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, ल्यूक वुड।
दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड वार्नर, पृथ्वी साव, यश ढुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, मिशेल मार्श, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्टवाल, एनरिक नोर्किया, कुलदीप यादव, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, खलील अहमद, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झाय रिचर्डसन, सुमित कुमार, स्वास्तिक चिकारा, शाई होप।
आज का दूसरा मैच - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस
इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार (7 अप्रेल) को दूसरे मुकाबले में में लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर गुजरात टाइटंस से होने वाली है। एक तरफ जहां लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आरसीबी के खिलाफ जीत दर्ज करके आ रही है। वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की टीम को पिछले मैच में पंजाब किंग्स ने मात दी है। मैच का आयोजन लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में किया जा रहा है। मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान केएल राहुल (KL Rahul) के हाथों में है। वहीं गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) के पास है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अभी तक 3 में से दो मैच जीत लिए हैं। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम ने 3 में से एक ही मैच जीता है।दोनों टीमों के स्क्वॉड (LSG vs GT Squad)
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, रॉबिन मिंज, केन विलियमसन, अभिनव मंधार, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, अजमतुल्लाह उमरजई, शाहरुख खान, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, कार्तिक त्यागी, शशांत मिश्रा, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, साई किशोर, उमेश यादव, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा और मानव सुथार।
लखनऊ सुपर जाइंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के. गौतम, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, मैट हेनरी, मोहम्मद अरशद खान।
