IPL 2024 Today Match DC vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में फिलहाल लीग स्टेज का खेल जारी है। ऐसे में (22 अप्रेल 2024) को दर्शकों को दो मजबूत टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। आज के मैच में डेविड वॉर्नर (David Warner) राशिद खान (Rashid Khan) समेत कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर होंगे। मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टक्कर गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से होने वाली है। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) दिल्ली की कमान संभालेंगे। वहीं शुभमन गिल (Shubman Gill) गुजरात टाइटंस की कमान संभाल रहे हैं।
आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस का सफर
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में गुजरात टाइटंस की टीम ने अब तक 8 मैच खेले हैं और इसमें से टीम को 4 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की थी। इसके बाद उनका सफर एक जीत और एक हार का रहा है। टीम पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ विशाल जीत दर्ज करके आ रही है ऐसे में वे इसी लय को बरकरार रखना चाहेंगे।
आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की परफॉर्मेंस
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2024 में अब तक 8 मैच खेले हैं और इसमें से टीम को केवल 3 मैचों में जीत मिली है। टीम ने लगातार 2 हार के साथ शुरुआत की थी। उसे इसके बाद सीएसके के खिलाफ जीत तो मिले लेकिन अगले दो मैच में वे फिर हार गए। टीम पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़ी हार झेलकर आ रही है। ऐसे में वे जीत के ट्रेक पर लौटना चाहेंगे।
दोनों टीमों के स्क्वॉड
दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, अभिषेक पोरेल, रिकी भुई, यश ढुल, शाई होप, पृथ्वी साव, ट्रिस्टन स्टब्स, कुमार कुशाग्र, स्वस्तिक चिकारा, इशांत शर्मा, झाय रिचर्डसन, रसिक डार, विक्की ओस्तवाल , एनरिक नोर्किया, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, खलील अहमद, सुमित कुमार, अक्षर पटेल, ललित यादव, और जेक फ्रेजर-मैकगर्क।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, रिद्धिमान साहा, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, मैथ्यू वेड, केन विलियमसन, अजमतुल्लाह उमरजई, अभिनव मनोहर, राशिद खान, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, स्पेंसर जॉनसन, कार्तिक त्यागी, जोशुआ लिटिल, दर्शन नालकंडे, नूर अहमद, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहित शर्मा, जयंत यादव, उमेश यादव, सुशांत मिश्रा, संदीप वारियर, शरत बीआर और मानव सुतार।
