क्रिकेट

IPL टीम Mumbai Indians को इस खिलाड़ी ने बोला टाटा, कहा- कमी खलेगी...

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 19, 2023, 10:30 AM IST

बांड 2015 में मुंबई टीम से जुड़े थे और उनके गेंदबाजी कोच रहते टीम चार आईपीएल खिताब जीत चुकी है।

Image

न्यूजीलैंड के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज शेन बांड। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

पिछले नौ साल से मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच रहे न्यूजीलैंड के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज शेन बांड ने इस आईपीएल टीम से नाता तोड़ लिया है।उन्होंने मुंबई इंडियंस अमीरात के मुख्य कोच के पद से भी इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने टीम द्वारा जारी एक बयान में कहा,‘‘मैं पिछले नौ सत्र में मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा बनने के लिये अंबानी परिवार को धन्यवाद देता हूं। यह बेहतरीन अनुभव रहा और मैदान के भीतर तथा बाहर काफी अच्छी यादें रही।’’

उन्होंने कहा,‘‘इतने महान लोगों , खिलाड़ियों और स्टाफ के साथ काम करने का मौका मिलना सौभाग्य की बात रही। मुझे उन सभी की कमी खलेगी। भविष्य के लिये शुभकामनायें।’’

बांड 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीतने के समय मुंबई इंडियंस के साथ थे। मुंबई ने इस साल अगस्त में श्रीलंका के लसिथ मलिंगा को गेंदबाजी कोच बनाया है। वह मुंबई के लिये खेल भी चुके हैं।

न्यूजीलैंड के लिये 18 टेस्ट, 82 वनडे और 20 टी20 खेल चुके बांड ने मुंबई इंडियंस के युवा गेंदबाजों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है। बांड 2015 में मुंबई टीम से जुड़े थे और उनके गेंदबाजी कोच रहते टीम चार आईपीएल खिताब जीत चुकी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

IND vs AFG 3rd T20I Match Timing Today: आज भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच और खास आंकड़े

IND vs AFG 3rd T20I Match Timing Today: आज भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच और खास आंकड़े

चेस ओलंपियाड के लिए पहुंचे खिलाड़ियों ने किए रूम शेयर, जेब से पैसे खर्च करने पड़े, अब FIDE ने परेशान टीमों को भुगतान का आश्वासन दिया

चेस ओलंपियाड के लिए पहुंचे खिलाड़ियों ने किए रूम शेयर, जेब से पैसे खर्च करने पड़े, अब FIDE ने परेशान टीमों को भुगतान का आश्वासन दिया

राफिन्हा की हैट्रिक से बार्सिलोना ने लगातार 7वीं जीत से रचा नया इतिहास, मैनचेस्टर युनाइटेड को ब्राइटन के खिलाफ मिली शर्मनाक हार

राफिन्हा की हैट्रिक से बार्सिलोना ने लगातार 7वीं जीत से रचा नया इतिहास, मैनचेस्टर युनाइटेड को ब्राइटन के खिलाफ मिली शर्मनाक हार

एशियन गेम्स शुरू होने से दो दिन पहले आज ही शुरू हो जाएगा भारत का अभियान, टेकबॉल से होगी शुरुआत, जानिए क्या है ये खेल

एशियन गेम्स शुरू होने से दो दिन पहले आज ही शुरू हो जाएगा भारत का अभियान, टेकबॉल से होगी शुरुआत, जानिए क्या है ये खेल

Chess Olympiad: साल के सबसे बड़े शतरंज टूर्नामेंट में भारत ने थाईलैंड को 3-1 से हराकर शुरुआत की, महिलाओं ने भी डोमिनिकन रिपब्लिक को 4-0 से हराया

Chess Olympiad: साल के सबसे बड़े शतरंज टूर्नामेंट में भारत ने थाईलैंड को 3-1 से हराकर शुरुआत की, महिलाओं ने भी डोमिनिकन रिपब्लिक को 4-0 से हराया