क्रिकेट

Video: मास्टरशेफ बने वैभव, बनाई मम्मी से ज्यादा गोल रोटी; लिट्टी-चोखा के नाम पर भड़के सूर्यवंशी

आईपीएल 2026 अब बेहद रोमांचक हो चला है। प्वाइंट्स टेबल में टॉप-4 में जगह बनाने की लड़ाई बेहद दिलचस्प हो गई है। तीन टीमों के 14 अंक हो गए हैं। वहीं, आधे सीजन टॉप पर रहने वाली पंजाब किंग्स चौथे स्थान पर है। उसे लगातार चार मैच में शिकस्त मिली है। वहीं, नए कप्तान की अगुआई में राजस्थान ने शुरुआत अच्छी की। लेकिन अब वह छठे स्थान पर खिसक गई है। हालांकि, टीम चिल कर रही है।

Image

मास्टरशेफ वैभव सूर्यवंशी। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

Vaibhav Sooryavanshi Making Roti Video IPL 2026: अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गेंदबाजों की नींद उड़ाने वाले 15 साल के 'वंडर ब्वॉय' वैभव सूर्यवंशी इन दिनों एक अलग ही वजह से चर्चा में हैं। वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट के मैदान से हटकर रसोई में अपना हाथ आजमाते दिखे। राजस्थान रॉयल्स (RR) के सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वैभव बिल्कुल नए और मजेदार मास्टरशेफ के रूप में दिखाई दे रहे।

राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया में जो वीडियो शेयर किया है। उसमें वह मास्टरशेफ बने हुए हैं, किचन में वह पूरी शिद्दत के साथ रोटियां बनाते हुए दिखे। वीडियो की शुरुआत में वह अपना परिचय मास्टरशेफ वैभव के रूप में कराते हैं। फिर वह कहते हैं कि रोटी बना सकता हूं, उससे ज्यादा नहीं बनाने आता। इसके बाद वीडियो में वह रोटी पकते हुए दिखाई देते हैं।

मां से ज्यादा गोल बनाई रोटी

इसमें सबसे मजेदार पल तब आता है, जब वैभव एक रोटी बेलने के बाद उसे बड़े गर्व से दिखाते हैं। साथ ही अपनी बनाई हुई रोटी की तुलना अपनी मां की रोटियों से करते हैं। वैभव कहते हुए दिखाई देते हैं, ये देखो, ये तो मम्मी की रोटी से भी ज्यादा गोल बनी है। वैभव का अंदाज उनके फैंस को काफी पंसद आया। हालांकि, वह एक सवाल पर भड़के हुए भी दिखाई दिए।

लिट्टी-चोखा पर नाराज हुए वैभव

रोटी बनाने के दौरान वह कहते हैं कि, ये देखो पांडा का दो कान भी निकाला मैंने। इस पर किसी ने कहा कि ये क्या लिट्टी-चोखा? इस पर वैभव ने नाराजगी वाला मुंह बनाया। इस क्यूट वीडियो को देख वैभव के फैंस इसे खूब पंसद कर रहे है। साथ ही वीडियो पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी को सिक्सर किंग से किचन किंग बनते देख फैंस खूब खुश हैं।

गेंदबाजों के साथ खिलवाड़

एक तरफ किचन में वैभव रोटियां उछाल रहे हैं। वहीं, क्रिकेट के मैदान पर उनका बल्ला गेंद को हवा में उछालता है। आईपीएल के 19वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते हुए वैभव ने अब तक 11 मैचों में 440 रन बना लिए हैं। वह सीजन के टॉप-5 रन स्कोरर की सूची में पांचवें स्थान पर काबिज हैं। उनका स्ट्राइक रेट 236 का रहा है, जिसमें उन्होंने अब तक 38 चौके और 40 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article