क्रिकेट

आईपीएल 2026 से पहले अनसोल्ड खिलाड़ी का तूफान, टी20 में डबल सेंचुरी से चूके- खेल दी सबसे बड़ी पारी

आईपीएल 2026 ऑक्शन में अनसोल्ड रहे खिलाड़ी ने धमाकेदार पारी खेली। अयोध्या प्रीमियर लीग में स्वास्तिक चिकारा ने 195 रन की तूफानी पारी खेली। वह पिछले सीजन आरसीबी की टीम का हिस्सा थे।

Image

आईपीएल 2026 से पहले अनसोल्ड खिलाड़ी का तूफान, टी20 में डबल सेंचुरी से चूके- खेल दी सबसे बड़ी पारी

आईपीएल 2026 से पहले टी20 क्रिकेट में स्वास्तिक चिकारा नाम का तूफान देखने को मिला है। इस बार के ऑक्शन में इस युवा बल्लेबाज को किसी टीम ने नहीं खरीदा था और अब आईपीएल से ठीक पहले उन्होंने बल्ले से ऐसा धमाका किया है कि सभी 10 टीमों की नजर उन पर जा टिकी है। खुद को विराट का सबसे बड़ा फैन कहने वाले इस बल्लेबाज ने मौजूदा अयोध्या प्रीमियर लीग में 195 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वह 5 रन से टी20 क्रिकेट में डबल सेंचुरी बनाने से चूक गए।

स्वास्तिक चिकारा की विस्फोटक पारी

अयोध्या प्रीमियर लीग में स्वातिक चिकारा ने हिंडन टाइटंस के खिलाफ मैच में 282.6 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए केवल 69 गेंद में 195 रन की पारी खेल दी। उन्होंने अपनी इस पारी में 21 छक्के और 11 चौके लगाए। वह 5 रन से टी20 क्रिकेट में डबल सेंचुरी लगाने से चूक गए। उनकी इस दमदार पारी के दम पर उनकी टीम गोमती नगर थंडर ने बिना किसी नुकसान के 307 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

आईपीएल खेलने का है इंतजार

दाएं हाथ के इस तूफानी बल्लेबाज को आईपीएल डेब्यू का इंतजार है। साल 2024 में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने चुना था, लेकिन एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला। वहीं साल 2025 वह आरसीबी के साथ 30 लाख की बेस प्राइस में जुड़े। वह आरसीबी की चैंपियन टीम का हिस्सा थे, लेकिन वहां भी उन्होंने पूरा सीजन बेंच पर बैठकर बिताया।

टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी

टी20 क्रिकेट में यह किसी बल्लेबाज की सबसे बड़ी पारी है। स्वास्तिक चिकारा ने आर्यन देसाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आर्यन ने हाल ही में लोकल टूर्नामेंट में 81 गेंद में 193 रन की पारी खेली थी। अब स्वास्तिक उनसे आगे निकल गए हैं।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article