क्रिकेट

IPL में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज, विदेशी दबदबे के बीच टॉप पर कोहली

Most Centuries in IPL: विराट कोहली ने अब तक सर्वाधिक 8 आईपीएल शतक मारे हैं। उन्होंने 267 मैचों में सबसे ज्यादा 8661 रन भी बनाए हैं। उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा 973 रन भी बनाए हैं। उन्होंने एक ही सीजन में 4 शतक मारने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। इसके साथ ही सर्वाधिक 50+ का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है।

Image

विराट कोहली (फोटो साभार- BCCI)

Most Centuries in IPL: बीसीसीआई ने IPL 2026 के पहले 20 दिन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। 28 मार्च से शुरू होने जा रहे 19वें सीजन का उद्घाटन मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में पिछले बार की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम होगी। वहीं IPL 2026 का फाइनल 31 मई को खेला जाना है। इससे पहले हम आपको बताने जा रहे हैं कि IPL के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा शतक किन बल्लेबाजों ने मारे हैं।

विराट का IPL में है दबदबा

बता दें कि IPL के सबसे ज्यादा शतक मारने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों में विदेशी खिलाड़ियों का दबदबा है। इस लिस्ट में जहां 6 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं सिर्फ 4 बल्लेबाजों को लिस्ट में जगह मिली है। हालांकि, भारत के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बात खुश करने वाली है कि विदेशी खिलाड़ियों के दबदबे के बीच भारत के विराट कोहली टॉप पर हैं। विराट कोहली ने अब तक सर्वाधिक 8 आईपीएल शतक मारे हैं। उन्होंने 267 मैचों में सबसे ज्यादा 8661 रन भी बनाए हैं। उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा 973 रन भी बनाए हैं। उन्होंने एक ही सीजन में 4 शतक मारने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। इसके साथ ही सर्वाधिक 50+ का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है।

कोहली के अलावा तीन अन्य भारतीय कौन?

टॉप 10 शतक लगाने वाले बल्लेबाजोंं की सूची में अन्य तीन भारतीय बल्लेबाज के एल राहुल (चौथा स्थान), शुभमन गिल (पांचवा स्थान) और संजू सैमसन (9वां स्थान) हैं। के एल राहुल ने अब तक कुल 5 IPL शतक अपने नाम किए हैं। वहीं शुभमन गिल ने 4 IPL शतक और संजू सैमसन ने 3 IPL शतक जड़े हैं। विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो दूसरे नंबर पर जोस बटलर का नाम आता है, जिन्होंने आईपीएल में अब तक 7 शतक लगाए हैं और विराट कोहली से वह सिर्फ 1 शतक पीछे हैं। तीसरे नंबर पर क्रिस गेल का नाम है, जिन्होंने आईपीएल में कुल 6 शतक लगाए हैं। छठे नंबर पर शेन वॉटसन का नाम है, जिन्होंने कुल 4 शतक मारे हैं। सातवें नंबर पर 4 शतक के साथ डेविड वॉर्नर हैं। वहीं 3 शतक के साथ एबी डिविलियर्स आठवें नंबर पर हैं। दसवें नंबर पर हाशिम अमला हैं, जिन्होंने आईपीएल में कुल 2 शतक लगाए हुए हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article