Sunrisers Hyderabad Chennai Super Kings Match Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के बीसवें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के होम राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium Hyderabad) में खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ईशान किशन (Ishan Kishan) के हाथों में होगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़(Ruturaj Gaikwad) संभाल रहे हैं। आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम खराब शुरुआत के बाद जीत की पटरी पर लौट आई है। संजू सैमसन के फार्म के लौटते ही चेन्नई दो मैच में जीत दर्ज कर चुकी है। हालांकि अबतक सीजन में खेले पांच मैच में दो जीत और तीन हार के साथ आठवें पायदान पर है। वहीं दूसरी तरफ मेजबान हैदराबाद की टीम 5 मैच में 2 जीत और तीन हार के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। दोनों टीमों में नेट रन रेट का अंतर है। हैदराबाद का नेट रन रेट 0.576 और चेन्नई सुपर किंग्स का नेट रन रेट -0.846 का है। ऐसे में आज के मुकाबले में चेन्नई की नजर जीत की हैट्रिक पूरी करने के साथ-साथ नेट रन रेट में सुधार की होगा। नहीं तो आगे चलकर यह टीम के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। हैदराबाद की टीम भी अबतक अपनी लय हासिल नहीं कर सकी है। अपने आखिरी मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ रोका था। एक बार फिर वो यही कारनामा सीएसके के खिलाफ करना चाहेगी।
सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड (Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings Head to Head)
सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 22 मैच खेले गए हैं। इनमें से हैदराबाद को 7 और सीएसके को 15 मैच में जीत हासिल हुई है। पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला गया था। जिसमें हैदराबाद को 5 विकेट से जीत मिली थी। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए उस मुकाबला में पहले बल्लेबाजी करते 154 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद जीत के लिए मिले 155 रन के लक्ष्य को हैदराबाद ने 8 गेंद और 5 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया था। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मैच में से तीन मैच में सीएसके को जीत मिली है और दो मैच हैदराबाद के नाम रहे हैं। हैदराबाद के मैदान पर दोनों के बीच पांच ही मैच खेले गए हैं जिसमें से हैदराबाद को तीन और चेन्नई को दो मैच में जीत मिली। ऐसे में इस मैदान पर हैदराबाद और चेन्नई के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।
सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स आज की पिच रिपोर्ट (SRH vs CSK IPL Match Today Pitch Report)
सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मुकाबला उसी पिच पर खेला जाएगा जिसपर मेजबान टीम की राजस्थान रॉयल्स के साथ भिड़त हुई थी। इस पिच के उस मैच की तुलना में थोड़ा बेहतर होने की संभावना है। ईशान किशन की आतिशी पारी की बदौलत उस मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान के सामने 216 रन का स्कोर खड़ा कर दिया था। गर्मी बढ़ने की वजह से पिच के बल्लेबाजी के लिए और आसान होने की संभावना है। इसको ध्यान में रखते हुए ही टीमें अपनी एकादश में बदलाव करेंगी। कुल मिलाकर देखें तो इस हैदराबाद में एक बार फिर चौकों छक्कों की बारिश होती दिखेगी। दोनों टीमों के बल्लेबाज फॉर्म में हैं और दोनों जीत की पटरी पर लौट चुकी हैं। ऐसे में मैच में हार जीत का अंतर गेंदबाज ही तय करेंगे। जिस टीम के गेंदबाज रनों पर लगाम लगाने में सफल होंगे वही जीत दर्ज करने में सफल होगी।
आईपीएल 2026 के पच्चीसवें मुकाबले में हैदराबाद और चेन्नई के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Bengaluru vs Chennai IPL 2026 Match)
आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में आज हैदराबाद और चेन्नई के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। दोनों टीमों ने जीत की लय हासिल कर ली है। इस मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। चेन्नई के फैन्स की सबसे ज्यादा नजरें संजू सैमसन(Sanju Samson), आयुश म्हात्रे (Ayush Mhatre), रुतुराज गायकवाड़(Ruturaj Gaikwad), अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) और नूर अहमद (Noor Ahmed) पर रहेंगी। वहीं सनराईजर्स हैदराबाद के फैन्स की नजरें ईशान किशन (Ishan Kishan), हेनरिक क्लासेन(Heinrich Klaasen),ईशान मलिंगा (Eshan Malinga), जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के प्रदर्शन पर रहेंगी।
हैदराबाद और चेन्नई की आईपीएल 2026 टीमें (Sunrisers Hyderabad and Chennai Super Kings IPL 2026 Full Squads)
सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Sunrisers Hyderabad Full Squad): ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अमित कुमार, सलिल अरोड़ा, ब्रायडन कार्स, पैट कमिंस, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, ट्रैविस हेड, प्रफुल्ल हिंगे, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, कामिंदु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, डेविड पायने, साकिब हुसैन, शिवम मावी, शिवांग कुमार, रविचंद्रन स्मरण, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, अनिकेत वर्मा, जीशान अंसारी।
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम ( Chennai Super Kings Full Squad):
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, श्रेयस गोपाल, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, नूर अहमद, अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैकरी फॉल्क्स, स्पेंसर जॉनसन, रामकृष्ण घोष और मुकेश चौधरी
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
