क्रिकेट

चमत्कारी हनुमान मंदिर के दर्शन करने पहुंचे अभिषेक शर्मा, IPL में मचा रहे जमकर धमाल

Abhishek Sharma in Hanuman Temple: अभिषेक शर्मा IPL में स​​​​नराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने इस सीजन 9 मैच की 9 पारियों में 53.12 के औसत से 425 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक निकले हैं।

Image

हनुमान मंदिर पहुंचे अभिषेक शर्मा (फोटो- PTI)

Abhishek Sharma in Hanuman Temple: सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैदराबाद के प्रसिद्ध करमनघाट हनुमान मंदिर दर्शन करने पहुंचे। कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ मैच से पहले उन्होंने हनुमान जी की पूजा-अर्चना की। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हनुमान जी का दर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही मंदिर के पुजारी का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। हैदराबाद का करमनघाट हनुमान मंदिर शहर के सबसे पुराने और लोकप्रिय हिंदू मंदिरों में से एक है।

प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचे अभिषेक शर्मा

करमनघाट मंदिर के पीठासीन देवता हनुमान जी हैं। इसके अलावा मंदिर में भगवान राम, भगवान शिव, देवी सरस्वती, देवी दुर्गा, संतोषी माता, भगवान जगन्नाथ और भगवान वेणुगोपाल स्वामी की भी पूजा होती है। यह मंदिर 12वीं शताब्दी में बनाया गया था। अभिषेक शर्मा IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने इस सीजन 9 मैच की 9 पारियों में 53.12 के औसत से 425 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक निकले हैं।

केकेआर के खिलाफ रविवार को मैच

केकेआर के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को होने वाले मुकाबले से ठीक पहले अभिषेक शर्मा का हनुमान मंदिर जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। वह पारंपरिक लिबास में मंदिर के अंदर बेहद शांत नजर आ रहे हैं। मंदिर के पुजारियों के मार्गदर्शन में उन्होंने भगवान हनुमान के दर्शन किए और प्रार्थना की। बता दें कि हैदराबाद की टीम IPL में काफी अच्छा खेल रही है। हैदराबाद ने इस सीजन अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे 6 मैचों में जीत मिली है, वहीं 3 मैचों में एसआरएच को हार से संतोष करना पड़ा है। एसआरएच की टीम IPL अंक तालिका में अभी तीसरे नंबर पर बरकरार है। केकेआर के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज करके सनराइजर्स हैदराबाद चाहेगी कि पॉइंट टेबल में वह और ऊपर पहुंचे और प्लेऑफ तक अपनी जगह सुनिश्चित करे।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article