क्रिकेट

IPL 2026, RR vs DC Pitch Report: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज, जानिए सवाई मान सिंह स्टेडियम की पिच का कैसा रहेगा हाल

IPL 2026, RR vs DC Pitch Report In Hindi Today Match: आज (1 May 2026) को आईपीएल के 19वें सीजन के तैंतालीसवें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। मौजूदा सीजन में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाने वाला यह दूसरा मैच है। इससे पहले यहां खेले गए एक मुकाबले में राजस्थान को 228 रन का स्कोर खड़ा करने के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट के अतंर से हार का मुंह देखना पड़ा था। आइए जानते हैं जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच का कैसा रहेगा हाल? जानिए मैदान से जुड़े खास आंकड़े और कैसा रहेगा जयपुर के मौसम का हाल?

Image

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, पिच रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

Rajasthan Royals vs Delhi Capitals, Sawai Man singh Stadium Jaipur Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के तैंतालीसवें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium Jaipur) में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग (Riyan Parag) संभाल रहे हैं वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के हाथों में है। आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। मौजूदा सीजन में सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाने वाला यह दूसरा मैच है। इस मैदान पर इससे पहले खेले गए एक मुकाबले में मेजबान राजस्थान को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 228 रन का स्कोर खड़ा करने के बावजूद 5 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में एक बार फिर जयपुर में रनों की बारिश देखने को मिलेगी। राजस्थान रॉयल्स की टीम का मौजूदा सीजन में अबतक प्रदर्शन शानदार रहा है। राजस्थान को अबतक खेले 9 मैच में से 6 में जीत मिली है जबकि 3 में हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में राजस्थान 12 अंक के साथ चौथे पायदान पर है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स को सीजन में संघर्ष करना पड़ा है। दिल्ली की टीम ने अबतक खेले 8 मैच में से 3 में जीत और 5 में हार का सामना करना पड़ा है। -1.060 के नेट रन रेट के साथ दिल्ली अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। दिल्ली राजस्थान के खिलाफ जीत करके टॉप 4 में वापसी करना चाहेगी। ऐसे में राजस्थान से उसे कड़ी चुनौती मिलेगी। ऐसे में आईए जानते हैं शुक्रवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच और मौसम का कैसा रहेगा हाल?

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड (Rajasthan Royals vs Delhi Capitals Head to Head)

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 30 मैच खेले गए हैं जिसमें से राजस्थान को 15 और दिल्ली को 15 मैच में जीत मिली है। मौजूदा सीजन में दोनों के बीच खेले जाने वाले यह पहला मैच है। पिछले साल दोनों के बीच खेले गया मैच सुपर ओवर तक गया था जिसमें बाजी दिल्ली कैपिटल्स ने जीत ली दी। दोनों के बीच खेले गए पिछले 5 मैच में से 2-2 मैच दिल्ली और राजस्थान ने जीते हैं। एक मैच टाई हुआ और सुपर ओवर में गया। जिसमें बाजी दिल्ली के हाथ लगी थी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच आज कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आज की पिच रिपोर्ट (RR vs DC IPL Match Today Pitch Report)

आज राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 43वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium Jaipur) में खेला जाएगा। इस मैदान पर मौजूदा सीजन में अबतक कुल 1 मैच खेला गया। उस हाई स्कोरिंग मैच में मेजबान राजस्थान को 5 विकेट से हार मिली थी। यह मैच पिच नंबर 4 पर खेला जाएगा। IPL में इस खास पिच पर खेले गए पिछले तीन नाइट मैचों में पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने 196/3, 217/2 और 206/8 का स्कोर बनाया। इनमें से दो मैचों में पहले बैटिंग करने वाली टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसलिए शुक्रवार को एक और हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा सकती है।

आईपीएल 2026 के तैंतालीसवें मुकाबले में राजस्थान और दिल्ली के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Rajasthan vs Delhi IPL 2026 Match)

आईपीएल 2026 के तैंतालीसवें मुकाबले में राजस्थान और दिल्ली के बीच आज कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इस मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। राजस्थान के फैन्स की सबसे ज्यादा नजरें वैभव सूर्यवंशी(Vaibhav Suryavanshi), यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal), जोफ्रा आर्चर(Jofra Archer) और रवि बिश्नोई(Ravi Bishnoi) पर रहेंगी। वहीं दिल्ली के फैन्स की नजरें केएल राहुल (KL Rahul), समीर रिजवी (Sameer Rizvi), कुलदीप यादव(Kuldeep Yadav) और मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) पर रहेंगी।

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2026 टीमें (Rajasthan Royals vs Delhi Capitals IPL 2026 Full Squads)

राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Rajasthan Royals Full Squad):

शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रियान पराग, वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई, अमन राव पेराला, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, दासुन शनाका, सुशांत मिश्रा, विग्नेश मिश्रा पुथुर, रवि सिंह, ब्रिजेश शर्मा।

दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Delhi Capitals Full Squad):

अक्षर पटेल (कप्तान), लोकेश राहुल, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, साहिल पारख, पृथ्वी साव, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, आकिब डार, नितीश राणा, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंता चमीरा, लुंगी एनगिडी, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव और मिचेल स्टार्क।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article