क्रिकेट

IPL 2026 से पहले धोनी का एक और सिपाही छोड़ सकता है सीएसके का साथ

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स का साथ एक और धाकड़ खिलाड़ी छोड़ सकता है। जानिए कौन है वो खिलाड़ी?

Image

आर अश्विन और रवींद्र जडेजा (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

चेन्नई: सीनियर आफ स्पिनर आर अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपने भविष्य को लेकर चर्चा कर रहे हैं जबकि ऐसी अटकलें हैं कि वह टीम से अलग होने की मांग कर सकते हैं। खिलाड़ियों को बरकरार रखने (रिटेंशन) की समय सीमा में अभी दो महीने बाकी हैं और समझा जाता है कि अश्विन सीएसके के आला अधिकारियों से अपनी भूमिका को लेकर बातचीत कर रहे हैं।

आईपीएल के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा ,'किसी खिलाड़ी के भविष्य को लेकर बात करना अभी जल्दबाजी होगी । रिटेंशन की कट आफ तारीख अभी घोषित नहीं है लिहाजा हमारे पास समय है। खिलाड़ियों से बात करने की योजना नीलामी से पहले की थी और सीनियर होने के नाते अश्विन इसका हिस्सा हैं। अगले आईपीएल सत्र से पहले टीम में भूमिका समझने के लिये यह आपसी बातचीत है।'

पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले 38 वर्ष के अश्विन को चेन्नई ने 2025 मेगा ऑक्शन में नौ करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा था । चेन्नई के रहने वाले अश्विन 2009 से 2015 तक इसी टीम का हिस्सा थे। उन्होंने इस साल आईपीएल में नौ मैच खेलकर सात ही विकेट लिये। चेन्नई चार जीत और 10 हार के बाद आखिरी (दसवें) स्थान पर रही। ऐसी अटकलें हैं कि चेन्नई विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को ले सकती है जो राजस्थान रॉयल्स छोड़ना चाहते हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article