IPL 2026 Purple Cap: Purple Cap In IPL 2026: आईपीएल 2026 के 44वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से हुआ। सीएसके ने चेपॉक में खेले गए मुकाबले में एमआई को 8 विकेट से मात दी। इस मैच के बाद पर्पल कैप लीडरबोर्ड में बदलाव हुआ है। सीएसके के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने तीन लेकर टॉप-2 में एंट्री मार ली है। वहीं, आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) पर्पल कैप (Purple Cap) पर कब्जा जमाए हुए हैं।
आईपीएल 2026 पर्पल कैप लीडरबोर्ड (IPL Purple Cap 2026)
| क्रम | खिलाड़ी | मैच | विकेट | 4/5 |
| 1 | भुवनेश्वर कुमार (RCB) | 9 | 17 | 0/0 |
| 2 | अंशुल कंबोज (CSK) | 9 | 17 | 0/0 |
| 3 | जोफ्रा आर्चर (RR) | 10 | 15 | 0/0 |
| 4 | ईशान मलिंगा (SRH) | 9 | 15 | 1/0 |
| 5 | कगिसो रबाडा (GT) | 9 | 14 | 0/0 |
पर्पल कैप का इतिहास
आईपीएल इतिहास की बात करें तो पहला पर्पल कैप राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर के नाम रहा था। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ने 11 मैच में 22 विकेट चटकाए थे। आखिरी बार गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा ने यह खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने 15 मैच में 25 रन विकेट हासिल किए थे।
| साल | खिलाड़ी | मैच | विकेट |
| 2008 | सोहेल तनवीर (राजस्थान रॉयल्स) | 11 | 22 |
| 2009 | आरपी सिंह (डेक्कन चार्जर्स) | 16 | 23 |
| 2010 | प्रज्ञान ओझा (डेक्कन चार्जर्स) | 16 | 21 |
| 2011 | लसिथ मलिंगा (मुंबई इंडियंस) | 16 | 28 |
| 2012 | मोर्ने मॉर्केल (दिल्ली डेयरडेविल्स) | 16 | 25 |
| 2013 | ड्वेन ब्रावो (चेन्नई सुपर किंग्स) | 18 | 32 |
| 2014 | मोहित शर्मा (चेन्नई सुपर किंग्स) | 16 | 23 |
| 2015 | ड्वेन ब्रावो (चेन्नई सुपर किंग्स) | 16 | 26 |
| 2016 | भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद) | 17 | 23 |
| 2017 | भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद) | 14 | 26 |
| 2018 | एंड्रूय टाय (किंग्स इलेवन पंजाब) | 14 | 24 |
| 2019 | इमरान ताहिर (चेन्नई सुपर किंग्स) | 17 | 26 |
| 2020 | कगिसो रबाडा (दिल्ली कैपिटल्स) | 17 | 30 |
| 2021 | हर्षल पटेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) | 15 | 32 |
| 2022 | युजवेंद्र चहल (राजस्थान रॉयल्स) | 17 | 27 |
| 2023 | मोहम्मद शमी (गुजरात टाइटन्स) | 17 | 28 |
| 2024 | हर्षल पटेल (पंजाब किंग्स) | 14 | 24 |
| 2025 | प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटन्स) | 15 | 25 |
तीन खिलाड़ी रहे हैं सबसे लकी
आईपीएल इतिहास की बात करें तो सभी 18 पर्पल कैप विनर में केवल दो खिलाड़ी ऐसे रहे हैं, जिन्होंने पर्पल कैप के साथ आईपीएल ट्रॉफी भी उठाई है। साल 2008 में सोहेल तनवीर ने 11 मैच में 22 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती और इसी साल राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल का पहला खिताब भी जीता। दूसरे गेंदबाज की बात करें तो वो हैं आरपी सिंह। 2009 में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए आरपी सिंह ने पर्पल कैप और आईपीएल ट्रॉफी जीती है। तीसरे गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं। साल 2016 में भुवी ने 17 मैच में 23 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती और इसी साल सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना पहला खिताब जीता।
पर्पल कैप में विदेशी बनाम भारतीय
अब तक हुए 18 सीजन में पर्पल कैप लिस्ट में भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों में 10-8 का आंकड़ा रहा। 10 बार भारतीय गेंदबाजों ने जबकि 8 बार विदेशी खिलाड़ियों ने पर्पल कैप पर कब्जा जमाया है। तीन खिलाड़ियों ने, ड्वेन ब्रावो, भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल, दो-दो बार पर्पल कैप अपने नाम की है। भुवनेश्वर कुमार लगातार दो सीजन पर्पल कैप जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
