आईपीएल 2026 आज का मैच, पॉइंट्स टेबल, पर्पल और ऑरेंज कैप अपडेट: आईपीएल के 41वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद के सामने 244 रन का विशाल लक्ष्य था, जिसे उसने अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन और ट्रेविस हेड की तूफानी पारी के दम पर 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही आईपीएल 2026 के प्वाइंट्स टेबल में बदलाव आया है। हैदराबाद की यह 9 मैच में छठी जीत है जबकि 8 मैच में मुंबई इंडियंस को यह छठी हार मिली है।
MI vs SRH मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए इस मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में बदलाव आया है। मुंबई इंडियंस की टीम 8 मैच में 6 मुकाबला गंवाकर 4 अंक के साथ 9वें पोजिशन पर बनी हुई है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने नंबर 3 की पोजिशन हासिल कर ली। SRH ने राजस्थान रॉयल्स को पछाड़कर नंबर 3 की कुर्सा हासिल की है। अब हैदराबाद के नाम 9 मैच में 6 जीत और फिलहाल 12 अंक के साथ वह तीसरे पोजिशन पर पहुंच गई है।| क्रमांक | टीम | मैच | जीत/टाई (W) | हार (L) | प्वाइंट्स (PTS) | नेट रन रेट (NRR) |
| 1 | पंजाब किंग्स | 8 | 6/1 | 1 | 12 | +1.043 |
| 2 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 8 | 6 | 2 | 12 | +1.919 |
| 3 | सनराइजर्स हैदराबाद | 9 | 6 | 3 | 12 | +0.832 |
| 4 | राजस्थान रॉयल्स | 9 | 6 | 3 | 12 | +0.617 |
| 5 | गुजरात टाइटंस | 8 | 4 | 4 | 8 | -0475 |
| 6 | चेन्नई सुपर किंग्स | 8 | 3 | 5 | 6 | -0.121 |
| 7 | दिल्ली कैपिटल्स | 8 | 3 | 5 | 6 | -1.060 |
| 8 | कोलकाता नाईट राइडर्स | 8 | 2 | 6 | 4 | -0.751 |
| 9 | मुंबई इंडियंस | 8 | 2 | 6 | 4 | -0.784 |
| 19 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 8 | 2 | 6 | 4 | -1.106 |
