वेब सीरीज

Koffee With Karan 9: Salman Khan के साथ काउच शेयर करेगी 90's की ये हसीना, जानें नाम

करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 9 के पहले एपिसोड में सलमान खान गेस्ट के रूप में दिखेंगे। खबरें हैं कि इस एपिसोड में सलमान के साथ करिश्मा भी दिखाई देंगे, जिससे 90's की यादें ताजा होंगी।

Image

Koffee With Karan 9: Salman Khan के साथ काउच शेयर करेगी 90's की ये हसीना, जानें नाम

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान जल्द ही करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 9 के पहले एपिसोड में दिखाई देंगे, जिसका प्रोमो भी आउट हो चुका है। इस प्रोमो में सलमान खान जिस तरह से बेबाक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं, उसे देखने के बाद हर कोई शो का इंतजार कर रहा है। अगर शो से सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान कॉफी विद करण 9 के पहले एसिपोड में अकेले दिखाई नहीं देने वाली हैं। उनके साथ 90's की एक हसीना भी दिखाई देगी, जिसके साथ सलमान खान ने काफी काम किया है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Salman Khan की Monster से भिड़ेंगी Anupam Kher की Khosla Ka Ghosla 2!!

वैरायटी इंडिया ने अपनी ताजा रिपोर्ट में जानकारी दी है कि कॉफी विद करण 9 के पहले एपिसोड में सलमान खान के साथ काउच पर करिश्मा कपूर भी दिखाई देंगी। जी हां, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने सलमान खान के साथ एक खास सेगमेंट के लिए शूटिंग की है, जिसकी झलक दर्शकों को एसिपोड के दौरान देखने को मिलेगी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Akshay Kumar की Sci-Fi मूवी Samuk में हुई Varun Dhawan की हीरोइन की एंट्री

Salman Khan-Karisma Kapoor की केमिस्ट्री जीतेगी दिल

अभिनेता सलमान खान और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में काफी सारी फिल्मों में काम किया था। 90 के दशक में सलमान खान और करिश्मा कपूर के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलती थी, जो दर्शकों को काफी पसंद भी थी। जुड़वा और बीवी नं. 1 तो सलमान-करिश्मा की सुपरहिट फिल्में हैं, जिन्हें दर्शक आज भी बार-बार देखते हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि करण जौहर के श कॉफी विद करण 9 के पहले एपिसोड में दर्शक इन दोनों की शानदार केमिस्ट्री के गवाह बनेंगे, जो 90 के दशक में देखने को मिलती थी। इन दोनों को साथ में देखकर दर्शकों को वही पुराने दिन याद आएंगे। वैसे आप सलमान खान और करिश्मा कपूर को साथ देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article