क्रिकेट

IPL 2026 Points Table: जीत के चौके के साथ टॉप पर पहुंचा पंजाब, मुंबई का हाल हुआ बेहाल, जानें अंक तालिका में किस पोजिशन पर कौन सी टीम

आईपीएल 2026 अंक तालिका, पॉइंट्स टेबल, आईपीएल ऑरेंज कैप, पर्पल कैप किसके पास है, टुडे मैच मैन ऑफ़ द मैच अपडेट, हाइलाइट्स: आईपीएल का 24वां मुकाबला पंजाब किंग्स के नाम रहा। मुंबई इंडियंस को हराने के बाद प्वाइंट्स टेबल में पंजाब टॉप पर पहुंच गई है, वहीं मुंबई का हाल बेहाल हो गया है।

Image

पॉइंट टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप

IPL 2026 Points Table: आईपीएल का 24वां मुकाबला पंजाब किंग्स के नाम रहा। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। मुंबई ने इसके बाद निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए और पंजाब की टीम को जीत के लिए 196 रन का लक्ष्य दिया। पंजाब ने यह लक्ष्य 16.3 ओवर में मात्र 3 विकेट खोकर बड़ी आसानी से हासिल कर लिया। पंजाब इस मैच के बाद सीजन में अभी तक अपराजेय है। इस जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में पंजाब के पोजिशन में बदलाव आया है। मुंबई इंडियंस को हराने के बाद प्वाइंट्स टेबल में पंजाब टॉप पर पहुंच गई है, वहीं मुंबई का हाल बेहाल हो गया है।

MI बनाम PBKS मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल

आईपीएल के 24वें मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव आया है। पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को पछाड़कर नंबर वन की पोजिशन हासिल कर ली है। इसके साथ पंजाब 9 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है। वहीं राजस्थान 8 प्वाइंट के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गई है जबकि मुंबई इंडियंस 9वें पावदान पर है।

क्रमांकटीममैचजीत/टाई (W)हार (L)प्वाइंट्स (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1पंजाब किंग्स54/109+1.067
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु5418+1.503
3राजस्थान रॉयल्स5418+0.889
4सनराइजर्स हैदराबाद5234+0.576
5दिल्ली कैपिटल्स4224+0.322
6गुजरात टाइटंस4224-0.029
7लखनऊ सुपर जायंट्स5234-0.804
8चेन्नई सुपर किंग्स5234-0.846
9मुंबई इंडियंस5142-1.076
10कोलकाता नाईट राइडर्स50/141-1.383

IPL 2026 ऑरेंज कैप लीडर बोर्ड (Orange Cap List IPL 2026)

आईपीएल के 24वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की लिस्ट में कोई बदलाव नहीं आया है। विराट कोहली 228 रन बनाकर अभी भी टॉप पर बने हुए हैं।वहीं हेनरिक क्लासेन 224 रन बनाकर नंबर दो पर हैं। रजत पाटीदार 222 रन बनाकर नंबर तीन पर और ईशान किशन 213 रन बनाकर नंबर 4 पर मौजूद हैं। हालांकि, पांचवे नंबर पर 211 रन बनाकर प्रभसिमरन सिंह पहुंच गए हैं।

क्रमांकबैटरमैचरन50/100
1विराट कोहली52282
2हेनरिक क्लासेन52242
3रजत पाटीदार52222
4ईशान किशन52132
5प्रभसिमरन सिंह52111

IPL 2026 पर्पल कैप लीडर बोर्ड (Purple Cap List)

आईपीएल के 24वें मुकाबले के बाद पर्पल कैप की लिस्ट में भी कोई बदलाव नहीं आया है। प्रसिद्ध कृष्णा 4 मैच में 10 विकेट लेकर टॉप पर बने हुए हैं। अंशुल कंबोज के भी 10 विकेट हैं, लेकिन उन्होंने यह विकेट 5 मैच में लिए हैं। प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई 9-9 विकेट लेकर तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। 7 विकेट लेने वाले जोफ्रा आर्चर 5वें पायदान पर हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article