Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans Match Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के 19वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। यह मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium, Lucknow) में खेला जाएगा। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) करेंगे। वहीं गुजरात टाइटन्स की कमान शुभमन गिल (Shubhman Gill) संभालेंगे। आईपीएल 2026 का 19वां मुकाबला दोपहल 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 3:00 बजे होगा।
लखनऊ का घरेलू मैदान पर रिकॉर्ड खराब
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए उसका घरेलू मैदान पर खराब रिकॉर्ड बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है। इस सीजन में एलएसजी ने सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उनके मैदानों पर प्रभावशाली जीत दर्ज की है। हालांकि, उसका अपने ही होम ग्राउंड इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है। उसे अगर इसे अपना मजबूत गढ़ बनाना है तो खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।एलएसजी ने पिछले सीजन यहां खेले आठ मैचों में से छह में हार झेली थी। इसमें लगातार पांच मैचों में हार भी शामिल हैं। इस कारण वह पिछले सीजन सातवें स्थान पर रही थी। लखनऊ ने इस मैदान पर खेले गए 22 मैचों में से केवल नौ में ही जीत हासिल की है। लखनऊ की टीम यहां अपना जीत का रिकॉर्ड सुधारने के लिए बेताब होगी।
लखनऊ सुपर जायंंट्स और गुजरात टाइटन्स हेड टू हेड (Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans Head to Head)
लखनऊ और गुजरात दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच जीतकर इस मैदान पर उतर रही हैं। इस लिहाज से दोनों टीमों के फैंस को एक कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है। आईपीएल 2026 के 19वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फैंस की फेवरेट रहेगी। आईपीएल के इतिहास में अब तक लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजराट टाइटंस की टीमें 7 मैचों में भिड़ चुकी हैं। इन 7 मैचों गुजरात ने 4 मैच जीते हैं, वहीं एलएसजी की टीम 3 मैचों में विजयी हुई है।
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स आज की पिच रिपोर्ट (LSG vs GT IPL Match Today Pitch Report)
इस मुकाबले में सभी की नजरें इकाना स्टेडियम की पिच की स्थितियों पर टिकी होंगी। आइए जानते हैं कि यह पिच बल्लेबाजों के लिए रनों की बौछार वाली होगी, यह फिर गेंदबाजों के सामने बल्लेबाजों के लिए एक चुनौतीपूर्ण सतह साबित होगी? बता दें कि इकाना स्टेडियम की पिच अन्य पिचों की तुलना में थोड़ी धीमी है। यहां मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, यह बल्लेबाजों के लिए कठिन होती जाती है। यहां नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलती है। वहीं बीच के ओवरों में स्पिनर हावी होने लगते हैं। इन अलग परिस्थितियों की वजह से गेंदबाजी और फील्डिंग करते समय किसी भी टीम का समझदारी बरतना बहुत जरूरी है। इस मैदान पर पहली पारी का औसतन स्कोर 170 से 175 के बीच होता है। वहीं अगर जिस टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 190 रनों से अधिक का स्कोर बना लिया, उसकी जीत निश्चित मानी जाती है। लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के मुकाबले को तय करने में टॉस की बड़ी भूमिका हो सकती है। हालांकि, यह एक दिन का मुकाबला है। इस कारण ओस का खेल पर कोई असर नहीं पड़ता है। यह मैदान साफ और गर्म मौसम में गेंद और बल्ले के बीच एक संतुलित मुकाबले का वादा करता है।
आईपीएल 2026 के 19वें मुकाबले में लखनऊ और गुजरात के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Lucknow vs Gujarat IPL 2026 Match)
एलएसजी का केकेआर के खिलाफ पिछला मैच बहुत यादगार रहा, जिसमें मुकुल चौधरी के रूप में उसे एक नया ’फिनिशर’ मिला। इसके अलावा एलएसजी के आयुष बडोनी की फॉर्म पर भी नजर होगी। एलएसजी के बल्लेबाजों में मिचेल मार्श, एडन मार्क्रम, कप्तान ऋषभ पंत और निकोलस पूरन पर नजर होगी। वहीं गुजरात टाइटंस के फैंस इंग्लैंड के अनुभवी खिलाड़ी जोस बटलर और कप्तान शुभमन गिल से शानदार बल्लेबाजी की उम्मीद कर रहे होंगे। वहीं गेंदबाजी में राशिद खान और वाशिंगटन सुंदर पर नजर रहेगी।
लखनऊ और गुजरात की आईपीएल 2026 टीमें (Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans IPL 2026 Full Squads)
लखनऊ सुपर जायंट्स की आईपीएल 2026 की टीमः (Lucknow Super Giants Full Squad)
ऋषभ पंत (कप्तान), मिचेल मार्श, एडन मार्क्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नोर्किया, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।
गुजरात टाइटंस की आईपीएल 2026 की टीमः (Gujarat Titans Full Squad)
शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन, शाहरुख खान,
राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, साई किशोर, ग्लेन फिलिप्स, गुरनुर ब्रार, अरशद खान, जयंत यादव, इशांत शर्मा, कुमार कशाग्र, निशांत संधु, मानव सुथार, अनुज रावत, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बेंटेन, ल्यूक वुड, पृथ्वी राज यारा।
मैच का समय: शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा मैच, सात बजे होगा टॉस।
