क्रिकेट

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने इस दिग्गज को बनाया नया बैटिंग कोच, ऑस्ट्रेलिया को जिता चुका है वर्ल्ड कप

IPL 2026: मैथ्यू हेडन IPL में बतौर बल्लेबाज भी खेल चुके हैं। जब चेन्नई सुपरकिंग्स ने साल 2010 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में मुंबई को हराकर पहली IPL का खिताब जीता था, तब मैथ्यू हेडन इस टीम का हिस्सा हुआ करते थे। मैथ्यू हेडन IPL में 2008 से 2010 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे।

Image

गुजरात टाइटंस (Instagram- GT)

IPL 2026: 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत होने जा रही है। इससे पहले 2022 की चैम्पियन गुजरात टाइटंस (GT) ने एक बड़ा दांव खेला है। गुजरात टाइटंस ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज और दिग्गज मैथ्यू हेडन को अपनी टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। मैथ्यू हेडन से पहले गुजरात टाइटंस के लिए यह जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलिया के ही मैथ्यू वेड संभाल रहे थे। वहीं गुजरात के हेड कोच की जिम्मेदारी अभी भी आशीष नेहरा के कंधों पर रहेगी।

गुजरात टाइटंस से जुड़े मैथ्यू हेडन

गुजरात टाइटंस की तरफ से यह कदम उनकी टीम की बल्लेबाजी को और मजबूत करने के क्रम में देखा जा रहा है। मैथ्यू हेडन उस ऑस्ट्रेलिया टीम के अहम सदस्य थे, जिसने साल 2003 और 2007 का वनडे विश्व कप जीतने में कामयाबी हासिल की थी। दोनों संस्करणों में ऑस्ट्रेलिया को विश्व विजेता बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। मैथ्यू हेडन इससे पहले पाकिस्तानी टीम के बल्लेबाजी कोच और मेंटर रह चुके हैं। साल 2022 में जब पाकिस्तानी टीम टी20 विश्व कप के फाइनल तक पहुंची थी, तब मैथ्यू हेडन टीम के बल्लेबाजी कोच और मेंटर थे।

IPL चैंपियन टीम का भी बने थे हिस्सा

मैथ्यू हेडन IPL चैंपियन टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। जब चेन्नई सुपरकिंग्स ने साल 2010 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में मुंबई को हराकर पहली IPL का खिताब जीता था, तब मैथ्यू हेडन इस टीम का हिस्सा हुआ करते थे। मैथ्यू हेडन IPL में 2008 से 2010 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे। उन्होंने IPL में 32 मैचों में कुल 1,107 रन बनाए। इसमें उनका औसत 36.90 और स्ट्राइक रेट 137.51 था। अब वह शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की टीम से जुड़े हैं। बता दें कि गुजरात टाइटंस एक बार IPL का खिताब जीत चुकी है। हालांकि, तब टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या थे।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article