क्रिकेट

KKR के मैच में क्या होगी गुजरात टाइटंस की रणनीति, इस धांसू बल्लेबाज ने बताया पूरा प्लान

IPL 2026: ग्लेन फिलिप्स ने KKR के मैच से पहले अपनी टीम गुजरात टाइटंस की रणनीति के बारे में बात की है। फिलिप्स का कहना है कि इस आईपीएल सत्र में शुरुआती झटकों के बाद उनकी टीम गुजरात टाइटंस पटरी पर लौटी है।

Image

गुजरात टाइटंस (फोटो साभार- IPL/BCCI)

IPL 2026: गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने KKR के मैच से पहले अपनी रणनीति के बारे में बात कही है। फिलिप्स का कहना है कि इस आईपीएल सत्र में शुरुआती झटकों के बाद उनकी टीम गुजरात टाइटंस पटरी पर लौटी है। उनका कहना है कि उनकी टीम शुक्रवार को यहां मुश्किलों से जूझ रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ लगातार तीसरी जीत के लिए अपने तेज गेंदबाजों पर भरोसा कर रही है। गुजरात टाइटन्स की शुरुआत खराब रही और उसने पहले दो मैच गंवा दिए। लेकिन उसके बाद लगातार दो जीत के साथ लय हासिल कर ली है और अब उसकी निगाहें केकेआर के खिलाफ तीसरी जीत पर लगी हैं। केकेआर चार हार के साथ तालिका में सबसे नीचे है।

ग्लेन फिलिप्स गुजरात की रणनीति पर बोले

फिलिप्स ने बृहस्पतिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, 'हमारे पास अच्छा तेज गेंदबाजी आक्रमण है और शायद केकेआर के पास जबरदस्त स्पिन आक्रमण है जिसमें सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती शामिल है। अनुकूल रॉय भी बहुत अच्छा खेल रहे हैं। 'न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने कहा, ’’हम स्पिन के बजाय अपने तेज गेंदबाजों पर ज्यादा भरोसा करना चाहेंगे और अपने बल्लेबाजों को केकेआर के तेज गेंदबाजों का सामना करने देंगे जो तेज गेंदबाजों को खेलने में वाकई काफी अच्छे हैं।'

GT को चार में से दो जीत मिली

गुजरात टाइटंस ने सीजन में अबतक चार मैच खेले हैं जिसमें से दो में उसे जीत मिली है और दो में हार का सामना करना पड़ा है। घरेलू मैदान पर खेले गए पिछले मुकाबले में उसे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार मिली है। अंक तालिका में जीटी छठे स्थान पर है। ऐसे में उसकी नजर कोलकाता को पटखनी देकर घर पर पहला मैच जीतने पर होगी। कोलकाता ने अबतक खेले गए पांच मैच में से चार मुकाबले हारे हैं, जबकि एक मैच बारिश की वजह से नहीं हो पाया है। अंक तालिका में कोलकाता सबसे नीचे दसवें पायदान पर है। जीटी की कोशिश टॉप-4 में और कोलकाता की अपनी साख बचाने की होगी। ऐसे में दोनों के बीच अहमदाबाद में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। जानिए कैसा रहेगा बड़ी बाउंड्री वाले अहमदाबाद स्टेडियम की पिच का हाल?

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article