क्रिकेट

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

IPL 2026, DC Captain Axar Patel Fined: आईपीएल 2026 के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को मात देकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है, यहां जानिए वजह।

Image

अक्षर पटेल पर लगा जुर्माना

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026
  • दिल्ली के कप्तान पर लगा जुर्माना
  • अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया

Axar Patel Fined: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपनी टीम की जीत के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अक्षर और डेविड मिलर के अर्धशतकों की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी धुंधली उम्मीदों को बरकरार रखा।

आईपीएल की एक विज्ञप्ति के अनुसार, "दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ स्टेडियम, धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है।"

इसमें आगे कहा गया है, "धीमी ओवर गति से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह उनकी टीम का इस सत्र का पहला अपराध था इसलिए अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।" दिल्ली की टीम अंक तालिका में अभी सातवें स्थान पर है। उसका अगला मैच रविवार को नयी दिल्ली में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा।

मैच में क्या-क्या हुआ

धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के इस मैच में पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी और उसने प्रियांश आर्य (56 रन) और कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 59 रन) की पारियों के दम पर 210 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम शुरुआत में तो लड़खड़ा गई थी और उसने 74 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन बाद में अक्षर पटेल (56 रन) और डेविड मिलर (51 रन) की शानदार पारियों व साझेदारी के दम पर दिल्ली की टीम ने 19 ओवर में तीन विकेट से जीत हासिल कर ली। अब दिल्ली कैपिटल्स के 12 मैचों में 5 जीत के बाद 10 अंक हैं और वे फिलहाल आईपीएल 2026 अंक तालिका में आठवें स्थान पर हैं और प्लेऑफ में जाने की उनकी थोड़ी बहुत उम्मीदें बाकी रह गई हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article