क्रिकेट

IPL 2026, DC vs MI Pitch Report: आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियन्स के बीच है पहला मुकाबला, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का कैसा रहेगा हाल

IPL 2026, DC vs MI Pitch Report In Hindi Today Match: आज (04 April 2026) आईपीएल के 19वें सीजन के आठवें मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स और 19 साल से पहली खिताबी जीत की इंतजार कर रही दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत होगी। ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। आईए जानते हैं दिल्ली के कोटला स्टेडियम की रिपोर्ट, खास आंकड़े और कैसा रहेगा आज राजधानी के मौसम का हाल।

Image

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियन्स, आज की पिच रिपोर्ट अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

Delhi Capitals vs Mumbai Indians Match Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन का आठवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियन्स (Delhi Capitals vs Mumbai Indians) के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitly Stadium Delhi) में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के हाथों में होगी। वहीं मुंबई इंडियन्स की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) संभालेंगे। आईपीएल 2026 का आठवां मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 3:00 बजे होगा। दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन की शुरुआत लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उसके घर पर जीत के साथ की है। मुंबई इंडियन्स की टीम 13 साल बाद सीजन के पहले मुकाबले में कोलकाता को पटखनी देने के बाद दिल्ली से दो-दो हाथ करने राजधानी पहुंची है। ऐसे में दोनों टीमों के शनिवार को कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियन्स हेड टू हेड (Delhi Capitals vs Mumbai Indians Head to Head)

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 37 मैच खेले गए हैं। इनमें से 16 मैच में दिल्ली और 21 मैच में मुंबई ने जीत दर्ज की है। दिल्ली के खिलाफ पिछले पांच मैच में मुंबई चार मैच जीतने में सफल हुई है। पिछले सीजन दोनों के बीच दो बार भिड़ंत हुई थी और दोनों ही बार बाजी मुंबई इंडियन्स के हाथ लगी थी। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने 5 विकेट पर 205 रन का स्कोर खड़ा किया था इसके बाद दिल्ली की टीम को 19 ओवर में 193 रन पर ढेर करके मुकाबला 12 रन से अपने नाम किया था। वहीं मुंबई में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने 59 रन से जीत दर्ज की थी। दोनों ही बार दिल्ली की टीम लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही थी। इस बार भी दिल्ली की बल्लेबाजी कमजोर दिख रही है। उसकी कमजोरी लखनऊ के खिलाफ मैच में उजागर हो चुकी है। मुंबई के घातक गेंदबाजी आक्रमण के सामने उसे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियन्स आज की पिच रिपोर्ट (DC vs MI IPL Match Today Pitch Report)

आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियन्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आठवां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जाएगा। आईपीएल 2026 के दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में चौकों छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है। दिल्ली और मुंबई के बीच मैदान की पिच नंबर 6 पर मुकाबला खेला जाएगा। ये पिच हाल के दिनों में बैटिंग के लिए अच्छी रही है। यह वही पिच है जहां पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 3 विकेट पर 278 रन बनाए थे। हालांकि, मौसम खेल बिगाड़ सकता है। आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ तूफान आने की संभावना है। दिल्ली में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ रहा, गर्मी और बारिश की संभावना के बीच एक अच्छा मैच दिल्ली के क्रिकेट फैन्स को देखने को मिलेगा।

आईपीएल 2026 के नौवें काबले में गुजरात और राजस्थान के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Delhi vs Mumbai IPL 2026 Match)

आईपीएल 2026 के आठवें मुकाबले में दिल्ली और मुंबई के बीच आज कांटे की टक्कर हो सकती है। इस मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। मुबई के फैन्स की सबसे ज्यादा नजरें रोहित शर्मा(Rohit Sharma), सूर्यकुमार यादव(Suryakumar Yadav), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) के प्रदर्शन पर रहेंगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के फैन्स केएल राहुल (KL Rahul), ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs), मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) और कुलदीप यादव (Kuldeep yadav) पर रहेंगी।

दिल्ली और मुंबई की आईपीएल 2026 टीमें (Delhi Capitals and Mumbai Indians IPL 2026 Full Squads)

दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2026 की टीमः(Delhi Capitals Full Squad)

अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, औकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, पृथ्वी साव, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, टी नटराजन, माधव तिवारी, करुण नायर, साहिल पारख.

मुंबई इंडियन्स की आईपीएल 2026 की टीमः (Mumbai Indians Full Squad)

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडेय, मोहम्मद इज़हार, रघु शर्मा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article