Preity Zinta Hugs Arshdeep Singh: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पहले प्रीति जिंटा को गले लगा रहे हैं। इसके बाद खुशी से उछलते नजर आ रहे हैं। इंटरनेट पर अर्शदीप सिंह का रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में आप देख पाएंगे कि पंजाब किंग्स की ओनर प्रीति जिंटा अर्शदीप के पास पहुंचती हैं। इसके बाद अर्शदीप सिंह को गले लगाती हैं।
प्रीति जिंटा ने अर्शदीप सिंह को लगाया गले
जैसे ही प्रीति जिंटा अर्शदीप सिंह को गले लगाती हैं, वैसे ही पंजाब के तेज गेंदबाज खुशी से उछलने लगते हैं। वह अपने दोनों हाथ ऊपर करके ऐसे जश्न मनाते हैं, जैसे उन्होंने कोई ट्रॉफी जीत ली है। वहीं पास में खड़े भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी उनका रिएक्शन देखकर हंसने लगते हैं। इसके अलावा प्रीति जिंटा की भी हंसी छूट जाती है। यह वाकया 19 अप्रैल को पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के मुकाबले के बाद हुआ। दरअसल मैच के बाद पंजाब किंग्स की ओनर प्रीति जिंटा सारे प्लेयर्स से मिलने मैदान में जाती हैं। इसी दौरान वह अर्शदीप सिंह को गले लगाती हैं। देखें वीडियो-
गौरतलब है कि इस सीजन पंजाब किंग्स की टीम जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। पंजाब इस सीजन IPL की इकलौती ऐसी टीम है, जो अनबीटेन है। पंजाब ने अब तक इस सीजन 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे 5 में जीत मिली है। वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ उसका एक मुकाबला बारिश के कारण हो नहीं पाया था। पंजाब की टीम अभी तक पॉइंट टेबल में टॉप पर चल रही है। अर्शदीप सिंह भी आईपीएल के 19वें सीजन में दमदार गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 6 मैचों में 6 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने विरोधी टीम के बल्लेबाजों को अब तक बांध कर रखने का काम किया है।
