अध्यात्म

शनि-चंद्र का विष योग इन 3 राशियों को देगा झटका, सेहत-आमदनी को लेकर रहें सतर्क

Shani-Chandra Ka Vish Yog: अगस्त 2026 के पहले हफ्ते में ग्रह शनि और चंद्र के विशेष संयोग से विष योग बनने जा रहा है, जिसका अशुभ प्रभाव कई राशियों के जीवन पर पड़ेगा। यहां पर आप विष योग से प्रभावित होने वाली राशियों के राशिफल और उनके द्वारा किए जाने वाले उपायों के बारे में जान सकते हैं।

Image

विष योग कब बनता है?

Vish Yog 2026 Effect & Upay: शनि और चंद्र दोनों ही प्रभावशाली ग्रह हैं, जो एक-दूसरे के दोस्त नहीं हैं। आमतौर पर शनि और चंद्र का मिलन शुभ नहीं होता है। इनके मिलन से अशुभ व हानिकारक योग बनते हैं, जिनका नकारात्मक प्रभाव भी राशियों के ऊपर पड़ता है। ज्योतिष गणना का आकलन करें तो अगस्त 2026 की शुरुआत में हानिकारक विष योग बनने जा रहा है, जिसका नकारात्मक प्रभाव कुछ दिनों तक राशियों पर भी पड़ेगा। मुख्यतौर पर इससे तीन राशियां प्रभावित होंगी। चलिए जानें ये अनलकी 3 राशियां कौन सी हैं।

विष योग कब बनता है?

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि विष योग शनि और चंद्र ग्रह के विशेष संयोग के कारण बनता है। जब ये दोनों ग्रह एक ही भाव या परस्पर राशि परिवर्तन करते हैं तो विष योग बनता है। इसके अलावा जब शनि और चंद्र एक-दूसरे को देखते हैं यानी इनकी दृष्टि एक-दूसरे पर होती है तो भी विष योग बनता है।

विष योग से नहीं बच पाएंगी ये 3 राशियां

  • मिथुन राशि

विष योग का अशुभ प्रभाव अगस्त 2026 के पहले हफ्ते में मिथुन राशि के जातकों के जीवन पर पड़ेगा। आपको बात-बात पर गुस्सा आएगा और आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाएगा। इसके अलावा जल्दबाजी में आप कोई कार्य करेंगे, जिससे नुकसान होना पक्का है। साथ ही पेट में दिक्कत रहने वाली है।

  • वृश्चिक राशि
मिथुन के अलावा वृश्चिक राशि के जातक भी शनि-चंद्र के विष योग के अशुभ प्रभाव से बच नहीं पाएंगे। जहां एक तरफ आपके खर्चे बढ़ते जाएंगे। वहीं, दूसरी तरफ इनकम में गिरावट आएगी। इसके अलावा कोई बड़ी दुर्घटना होने की भी संभावना काफी है।
  • मीन राशि
आने वाला हफ्ता मीन राशि वालों के लिए कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। विष योग के अशुभ प्रभाव के कारण आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। मुश्किल समय में आपको सेहत का भी साथ नहीं मिलेगा, जिसके कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन आना स्वाभाविक है। इसके अलावा बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। खासकर, उन कार्यों में दिक्कत उत्पन्न होगी, जिन्हें पूर्ण करने के लिए आपने कड़ी मेहनत की थी।

विष योग के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय

यदि आप चाहते हैं कि विष योग का अशुभ प्रभाव आपकी खुशियों को कम न करे तो अगस्त 2026 के पहले हफ्ते में शिव जी की उपासना जरूर करें। साथ ही सूर्य देव को जल अर्पित करें और श्री सूर्य अष्टकम का पाठ करें। इसके अलावा सुबह-शाम आप रुद्राष्टक भी पढ़ सकते हैं।

''बता दें कि यहां दिया गया मिथुन, वृश्चिक और मीन राशि वालों का राशिफल सामान्य फलादेश पर आधारित है, जिसके वास्तविक परिणाम व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति और अन्य योगों के आधार पर अलग हो सकते हैं।''

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article