क्रिकेट

Virat Kohli Records: दो साल बाद केकेआर के खिलाफ आरसीबी ने दर्ज की जीत, पहले ही मैच में विराट ने रच दिया इतिहास

विराट कोहली ने आईपीएल 2025 की धमाकेदार शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ करते हुए मैच जिताऊ अर्धशतकीय पारी खेली और इस दौरान रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

Image

विराट कोहली (साभार IPL/BCCI)

कोलकाता: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल 2025 का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया है। विराट कोहली ने डिफेंडिंग चैंपियन केकेआर के खिलाफ आरसीबी की 7 विकेट के अंतर से जीत में अहम भूमिका अदा की। किंग ऑफ चेज़ के नाम से विख्यात विराट ने 36 गेंद में 59 रन की पारी खेलकर। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के जड़े। आरसीबी ने 16.2 ओवर में 175 रन के विजयी लक्ष्य को हासिल कर लिया। विराट कोहली ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

विराट कोहली ने 30 गेंद में अपना अर्धशतक 4 चौके और 3 छक्के की मदद से पूरा किया। ये विराट का आईपीएल में 56वां अर्धशतक है। विराट कोहली के खाते में 253 मैच की 245 पारियों में 8063 रन हो गए हैं। विराट आईपीएल में सबसे ज्यादा 50+ रन की पारियां खेलने के मामले में डेविड वॉर्नर से दो कदम दूर रह गए हैं।

केकेआर के खिलाफ बने एक हजारी

विराट कोहली ने आईपीएल में केकेआर के खिलाफ 1 हजार रन पूरे कर लिए। विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ 32वें मैच में 133 के औसत से एक हजार रन पूरे किए। विराट कोहली आईपीएल में चार टीमों के खिलाफ 1 हजार रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। केकेआर से पहले विराट चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ये कारनामा कर चुके हैं।

400 टी20 खेलने वाले तीसरे भारतीय

विराट कोहली जैसे ही केकेआर के खिलाफ मैदान पर मैच खेलने उतरे वो 400 टी20 मैच खेलने वाले रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक के बाद तीसरे भारतीय बन गए। रोहित शर्मा ने 448 और दिनेश कार्तिक ने 412 टी20 मैच खेले हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article