क्रिकेट

IPL 2025 Mega Auction: आरसीबी में शामिल हुआ इंग्लैंड का धाकड़ ऑलराउंडर, टीम ने खर्च किए इतने करोड़

इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम मे 8.75 करोड़ रुपये की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया है। उन्हें बेस प्राइज के चार गुने से ज्यादा कीमत हासिल हुई है।

Image

लियाम लिविंगस्टोन

Liam Livingstone: इंग्लैंड के 31 वर्षीय ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को आईपीएल 2025 के लिए हुई नीलामी के पहले दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने अपनी टीम में 8.75 करोड़ रुपये की कीमत पर शामिल किया है। लिविंगस्टोन 2 करोड़ के बेस प्राइज और मार्की प्लेयर के टैग के साथ मेगा ऑक्शन में उतरे थे और उन्हें बेस प्राइज से तकरीबन 4 गुना राशि हासिल हुई। पिछले सीजन लिविंगस्टोन पंजाब किंग्स के सदस्य थे जिन्हें टीम मैनेजमेंट ने रिलीज कर दिया था। लिविंगस्टोन को मैक्सवेल के विकल्प के रूप में आरसीबी ने चुना है जिन्हें आक्शन से पहले टीम ने रिलीज कर दिया था।

ऐसा रहा है लिविंगस्टोन का आईपीएल करियर

साल 2019 में आईपीएल डेब्यू करने वाले लियाम लिविंगस्टोन राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के सदस्य रहे हैं। उन्होंने 2019 से 2024 तक पांच सीजन में खेले 39 मैच में 28.45 के औसत और 162.46 के स्ट्राइक रेट से 939 रन बनाए हैं जिसमें 6 अर्धशतक शामिल हैं। 94 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। इसी दौरान लिविंगस्टोन ने अपनी लेग स्पिन गेंदबाजी के दम पर 11 विकेट भी 35.73 के औसत और 9.14 की इकोनॉमी से चटकाए हैं। गेंदबाजी में 27 रन देकर 3 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

साल 2024 में लिविंगस्टोन का प्रदर्शन

साल 2024 में लिविंगस्टोन को पंजाब किंग्स के लिए 7 मैच खेलने का मौका मिला जिसमें वो 22.20 के औसत और 142.31 की इकोनॉमी से केवल 111 रन बना सके। नाबाद 38 लिविंगस्टोन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा वो एक भी अर्धशतक नहीं जड़ सके। यही उनके टीम से बाहर होने की वजह बना।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article