आईपीएल 2024 में 234 के स्ट्राइक रेट से बनाए थे रन
22 वर्षीय मैगर्क को पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। उन्होंने पहले ही सीजन में 9 मैच में आतिशी अंदाज में 36.67 के औसत और 234.04 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए थे। इनमें से दो अर्धशतक दिल्ली कैपिटल्स के इतिहास में उसकी टीम के लिए सबसे तेज थे। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की टीम किसी भी सूरत में प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी को अपनी टीम से नहीं जाने देना चाहती थी। इसलिए उसने आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल मैगर्क जैसे युवा खिलाड़ी के लिए किया।
ऐसा रहा है मैकर्क का टी20 करियर
मैगर्क ऑस्ट्रेलिया के लिए 5 वनडे 7 अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 87 और 113 रन बनाए हैं। अंतरराष्ट्रीय टी20 में वो केवल एक अर्धशतक जड़ पाए हैं जिसमें 50 रन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। मैगर्क ने अबतक करियर में खेले 60 टी20 मुकाबले में 21.25 के औसत और 152.41 के स्ट्राइक रेट से 1169 रन बनाए हैं। जिसमें 8 अर्धशतक शामिल हैं। 84 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
