क्रिकेट

KKR Squad 2025: आईपीएल 2025 में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम और खिलाड़ियों के नाम यहां देखें

IPL 2025 KKR Full Squad Kolkata Knight Riders Players List For Indian Premier League: IPL 2025 KKR Full Squad: आईपीएल 2025 के लिए डिफेंडिंग चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स मैनेजमेंट ने एक मजबूत स्क्वॉर्ड तैयार कर लिया है। फ्रेंचाइजी ने इस बार कई दमदार खिलाड़ियों को शामिल किया है जो कि कभी भी मैच पलट सकते हैं। आइए जानते हैं कैसी दिखती है पूरी टीम

Image

आईपीएल 2025 के लिए केकेआर का स्क्वॉड (फोटो- KKR)

IPL 2025 Auction, KKR (Kolkata Knight Riders) Full Squad: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने एक मजबूत टीम खड़ी कर दी है। इस टूर्नामेंट में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम नए कप्तान के साथ उतर रही है। टीम ने जहां दिग्गज खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को कप्तान बनाया है वहीं दूसरी ओर वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) को उप-कप्तान की कमान सौंपी है। फ्रेंचाइजी में पुराने खिलाड़ियों पर भरोसा जताने के साथ कई नए खिलाड़ियों पर भी बोली लगाई। पिछले सीजन में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उतरी थी और टीम ने शानदार प्रदर्शन कर तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

मेगा ऑक्शन से पहले केकेआर ने कुल छह खिलाड़ियों रिटेन किया। इसमें टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा और रमनदीप सिंह को शामिल किया। हालांकि, केकेआर फ्रेंचाइजी ने श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया था।

डिफेंडिंग चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स ने 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए 69 करोड़ रुपए खर्च किए, जबकि ऑक्शन बजट 120 करोड़ रुपए में से 51 करोड़ रुपए लेकर उतरी थी। फ्रेंचाइजी ने 15 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया। अब उनके पास सिफ 5 लाख रुपए शेष हैं। आइए जानते हैं किन खिलाड़ियों को कोलकात नाइट राइडर्स ने रिटेन किया और कितने खिलाड़ियों को खरीदा।

कोलकाता नाइटराइडर्स आईपीएल ऑक्शन से पहले रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट (KKR Retained Players List IPL 2025)

आईपीएल 2025 रिटेनशनआईपीएल खिलाड़ी का नामकीमत
1रिंकू सिंह (भारत)13 करोड़ रुपए
2वरुण चक्रवर्ती (भारत)12 करोड़ रुपए
3सुनील नरेन (वेस्टइंडीज)12 करोड़ रुपए
4आंद्रे रसेल (वेस्टइंडीज)12 करोड़ रुपए
5हर्षित राणा (भारत)4 करोड़ रुपए
6रमनदीप सिंह (भारत)4 करोड़ रुपए

केकेआर आईपीएल 2025 नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी लिस्ट (KKR IPL 2025 Auction Buys List)

आईपीएल खिलाड़ियों का रोल
नंबरआईपीएल खिलाड़ी का नाम
कीमत1.वेंकटेश अय्यरऑलराउंडर23.75 करोड़2.क्विंटन डी कॉकविकेटकीपर-बल्लेबाज3.60 करोड़3.रहमानुल्लाह गुरबाजविकेटकीपर-बल्लेबाज2 करोड़ (बेस प्राइज)4.अंगकृष रघुवंशीबल्लेबाज3 करोड़5.एनरिक नोर्कियागेंदबाज6.50 करोड़6.वैभव अरोड़ागेंदबाज1.80 करोड़7.मयंक मारकंडेगेंदबाज30 लाख (बेस प्राइज)8.रोवमैन पॉवेलऑलराउंडर1.50 करोड़ (बेस प्राइज)9.मनीष पांडेबल्लेबाज75 लाख (बेस प्राइज)10.स्पेंसर जॉनसनगेंदबाज2.80 करोड़11.लवनीथ सिसोदियाबल्लेबाज30 लाख(बेस प्राइज)12.अजिंक्य रहाणेबल्लेबाज1.50 करोड़ (बेस प्राइज)13.अनुकूल रॉयऑलराउंडर40 लाख (बेस प्राइज)14.मोइन अलीऑलराउंडर2 करोड़(बेस प्राइज)15.उमरान मलिकगेंदबाज75 लाख (बेस प्राइज)

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) आईपीएल शेड्यूल 2025 यहां से देखें (Kolkata Knight Riders (KKR) TATA IPL 2025 Full Schedule in Hindi)

तारीखदिनबनामस्थानसमय
22 मार्चशनिवाररॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरुकोलकाता7:30 PM
26 मार्चबुधवारराजस्थान रॉयल्सगुवाहाटी7:30 PM
31 मार्चसोमवारमुंबई इंडियंसमुंबई7:30 PM
03 अप्रैलगुरुवारसनराइजर्स हैदराबादकोलकाता7:30 PM
06 अप्रैलरविवारलखनऊ सुपर जायंट्सकोलकाता3_30 PM
11 अप्रैलशुक्रवारचेन्नई सुपर किंग्सचेन्नई7:30 PM
15 अप्रैलमंगलवारपंजाब किंग्सनई चंडीगढ़7:30 PM
21 अप्रैलसोमवारगुजराज टाइटंसकोलकाता7:30 PM
26 अप्रैलशनिवारपंजाब किंग्सकोलकाता7:30 PM
29 अप्रैलमंगलवारदिल्ली कैपिटल्सदिल्ली7:30 PM
04 मईरविवारराजस्थान रॉयल्सकोलकाता3:30 PM
07 मईबुधवारचेन्नई सुपर किंग्सकोलकाता7:30 PM
10 मईशनिवारसनराइजर्स हैदराबादहैदराबाद7: 30 PM
17 मईशनिवाररॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरूबेंग्लुरू7:30 PM

आईपीएल 2024 में ऐसा था केकेआर का प्रदर्शन (KKR Performance in IPL 2024)

डिफेंडिंग चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स का पिछला सीजन (IPL 2024) काफी शानदार रहा था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम को 14 लीग मुकाबलों में से 9 मैचों में जीत मिली थी, जबकि सिर्फ 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, बारिश के कारण दो मैचों का परिणाम नो रिजल्ट रहा था। टीम 20 अंकों के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर रही थी और नॉकआउट में प्रवेश किया था।

आईपीएल 2025 के लिए कोलकाता नाइटराइर्स की पूरी टीम (KKR Full Players List )

रिकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, अंगकृष रघुवंशी, एनरिक नोर्किया, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंंडे, रोवमैन पॉवेल, स्पेंसर जॉनसन, मनीष पांडे, लवनीथ सिसोदिया, अजिंक्य रहाणे, अनुकूल रॉय, मोइन अली, चेतन सकारिया।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article