KKR vs LSG, Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants Aaj ka match kaun jitega: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में रविवार को ईडन गार्डन्स में एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से खेला जाएगा। यह मुकाबला केकेआर के होम ग्राउंड यानी कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में कोलकाता का पलड़ा भारी है। केकेआर का यह मुकाबला मौजूदा सीजन में होम ग्राउंड पर दूसरा मुकाबला है। इससे पहले केकेआर का होम ग्राउंड पर सनराइजर्स हैदराबाद से सामना हुआ था। इस मुकाबले में केकेआर ने रोमांचक मुकाबले में 4 रन से जीत हासिल की थी। टीम उसी प्रदर्शन को फिर से दोहरा चाहेगी।
लखनऊ से आगे कोलकाता की टीम
आईपीएल के 17वें सीजन के पॉइंट टेबल पर नजर डालें तो लखनऊ सुपर जायंट्स से आगे कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम है। केकेआर की टीम अभी तक 4 मैच खेली है, जिसमें 3 मैचों में जीत और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 6 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 5 मैचों में से मुकाबले में जीत और दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 6 अंक के साथ टेबल में चौथे नंबर पर है। गुगल के मुताबिक, लखनऊ के खिलाफ केकेआर का पड़ला भारी है। कोलकाता का जीत प्रतिशत 54% है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स का जीत प्रतिशत 46% है।
कोलकाता पर लखनऊ का पलड़ा भारी
आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइटराइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कुल 3 मैच खेले गए हैं। इस मुकाबले में लखनऊ का पलड़ा भारी है। लखनऊ को सभी तीन मुकाबले में जीत मिली है। लखनऊ के खिलाफ कोलकाता का हाईएस्ट स्कोर 208 रन है, जबकि कोलकाता के खिलाफ लखनऊ का उच्चतम स्कोर 210 रन है। दोनों टीमों का लोएस्ट स्कोर 100 के ऊपर है।
कोलकाता नाइटराइडर्स का स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, फिल साल्ट, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, केएस भरत, चेतन सकारिया, मिशेल स्टार्क, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, मुजीब उर रहमान, दुशमंथा चमीरा, साकिब हुसैन।
लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वॉड
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के. गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, डेविड विली, अरशद खान।
